हॉस्पिटल में लीनियर मशीन और ट्रामा सेंटर की भी सांसद लालवानी ने लोकसभा में रखी मांग।
सरकार से प्रीवेंटिव हेल्थ केयर पॉलिसी बनाने का किया आग्रह।
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने संसद में इंदौर के स्वास्थ्य को लेकर चिंता दर्शाते हुए मांग रखी कि इंदौर के सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में कैंसर जैसी बीमारी का इलाज शीघ्र शुरू किया जाना चाहिए। इसके लिए हॉस्पिटल को लीनियर मशीन प्राथमिकता पर उपलब्ध कराई जाना चाहिए। सांसद लालवानी ने लोकसभा में प्रश्नोत्तर काल के दौरान यह मांग उठाई।
सांसद लालवानी ने बजट का समर्थन करते हुए कहा कि इंदौर मध्य प्रदेश का बड़ा व्यवसायिक केंद्र होने से कैंसर के कई मरीज इलाज हेतु इंदौर आते हैं लेकिन सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में कैंसर के इलाज की व्यवस्था नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। शीघ्र ही इस अस्पताल में कैंसर के इलाज हेतु काम शुरू किया जाना चाहिए। कैंसर के इलाज हेतु जरूरी लीनियर मशीन भी अस्पताल को शीघ्र उपलब्ध कराई जाना चाहिए।उन्होंने अस्पताल में ट्रामा सेंटर भी स्थापित करने की भी मांग की।
लालवानी ने सदन को जानकारी दी कि इंदौर में प्रिवेन्टिव हेल्थ केयर के लिए गत वर्ष 2.50 लाख लोगों की जांच की गई थी जो देश का अपनी तरह का पहला प्रयोग था। उन्होंने बताया कि 48% लोगों को कोई न कोई बीमारी पाई गई जो भविष्य में बड़ी बीमारी का रूप लेती है। लालवानी ने आग्रह किया कि सरकार को प्रिवेन्टिव हेल्थ केयर के लिए नई नीति बनाना चाहिए।
Related Posts
August 1, 2021 बीजेपी के छह मंडलों में सम्पन्न हुई कार्यसमिति की बैठकें, स्वावलंबी मंडल, सक्षम वार्ड और सक्रिय बूथ का दिया गया गुरुमंत्र
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के मंडलों की कार्यसमिति की बैठक संगठन के तय कार्यक्रम के […]
November 26, 2019 सिंधिया के कांग्रेस से जुड़े पदनाम हटाने पर कांग्रेसी खेमें में मचा हड़कंप इंदौर : महाराष्ट्र में सत्ता को लेकर चल रहे नाटकीय घटनाक्रम के बीच सोमवार को मप्र की […]
October 9, 2024 हरियाणा में बीजेपी की जीत का इंदौर में भी मनाया गया जश्न
इंदौर : हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को लगातार तीसरी बार बहुमत […]
February 25, 2020 विवादों में घिरी निगम की अतिक्रमण विरोधी मुहिम, बीजेपी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने का लगाया गया आरोप इंदौर. ऑपरेशन क्लीन फुटपाथ के तहत नगर निगम की टीम ने मंगलवार को यशवंत निवास रोड से […]
April 27, 2024 खुले मैदान से बोरे में बंद मिली अज्ञात युवक की लाश
युवक की हत्या के बाद बोरे में बंद कर फेंका गया शव।
एरोड्रम थाना क्षेत्र के नंदबाग की […]
December 6, 2022 वीडी शर्मा द्वारा दायर मानहानि के मुकदमें में दिग्विजय सिंह को समन जारी करने के निर्देश
भोपाल : भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा द्वारा […]
July 15, 2023 कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत
भोपाल: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर दु:खद खबर आई है। शुक्रवार को एक और […]