भोपाल : लगता है लॉकडाउन को लेकर प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह दुविधा की स्थिति में हैं। वे कई बार कह चुके हैं लॉक डाउन के पक्ष में वे नहीं हैं, लेकिन इंदौर सहित कई जिलों के नगरीय क्षेत्रों में लॉकडाउन बढाने को सीएम खुद मंजूरी दे चुके हैं। हालांकि वे इसे कोरोना कर्फ्यू का नाम दे रहे हैं।
प्रदेशव्यापी लॉकडाउन से इनकार।
रविवार को जारी अपने बयान में सीएम शिवराज फिर लॉकडाउन से इनकार करते नजर आए। उन्होंने प्रदेशव्यापी लॉकडाउन की बात को सिरे से खारिज कर दिया। उनका कहना था कि लॉकडाउन किसी समस्या का हल नहीं है। शिवराज के मुताबिक कुछ शहरों में लॉकडाउन नहीं कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है, जिसमें कई छूट दी गई है।
उद्योग – धंधे चलते रहेंगे।
सीएम शिवराज का कहना है कि जिन शहरों में कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है, वहां उद्योग- धंधे चलते रहेंगे। आईटी- बीपीओ कंपनियां काम करती रहेंगी।सीएम के मुताबिक आर्थिक गतिविधियां जारी रहनी चाहिए।
संक्रमण रोकने के लिए जागरूक हो जनता।
सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण से लड़ाई जनता के सहयोग के बिना नहीं जीती जा सकती। लोगों को खुद संक्रमण रोकने के लिए जागरूक होना होगा। वे स्वयं तय करें कि घर से बाहर निकलना है या नहीं।
रेमडेसीवीर की सप्लाई होने लगी है।
सीएम शिवराज ने फिर दोहराया कि ऑक्सीजन की कोई कमीं नहीं है। रेमडेसीवीर की सप्लाई भी प्रारम्भ हो गई है। जल्दी ही है उपलब्धता सामान्य हो जाएगी।
पूरी ताकत से चलाएंगे टीकाकरण अभियान।
सीएम शिवराज के मुताबिक रविवार से टीकाकरण महोत्सव शुरू हो गया है। हम पूरी ताकत से टीकाकरण अभियान चला रहे हैं। इसमें केंद्र सरकार का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। अधिक से अधिक लोग टीका लगवाएं यही हमारा लक्ष्य है।








