Category Archives: मेरे विचार

टीकाकरण के चलते कोरोना संक्रमण का हो रहा मामूली असर, बुजुर्ग लगवाएं बूस्टर डोज- डॉ. पांडे

Last Updated:  Saturday, January 22, 2022  10:24 pm

इंदौर : कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे आंकड़े लोगों में भय का माहौल पैदा कर रहे हैं। शुक्रवार को तो अबतक के सबसे अधिक 3169 संक्रमित पाए गए। इसी के साथ 3 मरीजों की मौत भी कोरोना संक्रमण से दर्ज की गई। जनवरी माह में ही संक्रमितों की कुल संख्या 25 हजार के ऊपर पहुंच गई है। मौजूदा एक्टिव मरीजों की तादाद 20 हजार से ज्यादा है। ऐसी चिंताजनक स्थिति के बीच आगे क्या हालात बन सकते हैं..? क्या और पढ़े

आओ मिलकर मनाते हैं मकर संक्रांति का त्योहार…

Last Updated:  Friday, January 14, 2022  3:16 pm

💐कीर्ति सिंह गौड़💐 ले आओ तिल गुड़ मूँगफलीकि संक्रांति आई है।सूरज मकर में आया है,हवाओं ने अलग रुख़ अपनाया है।बांधो पतंगों को माँझे सेकि आसमान ने पुकारा है,कुछ पल गुज़ारो अपनों के साथदो अपने-पन का एहसास।बहाने हैं ये अपनों से अपनापन निभाने के,मौक़े हैं किस्से कहानी सुनाने के,आओ मिलकर मनाते हैं इस बारमकर संक्रांति का त्यौहार ।

राजनीतिक हथियार के बतौर हो रहा हिंदुत्व का उपयोग- दिग्विजय सिंह

Last Updated:  Tuesday, January 11, 2022  3:17 pm

इंदौर : राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि हिन्दू धर्म न कभी खतरे में था और न कभी खतरे में रहेगा। देश में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सारे मुख्यमंत्री हिन्दू हैं, उसके बावजूद भी यदि हिन्दू धर्म आज खतरे में बताया जा रहा है तो उसके लिए हिंदुत्व जिम्मेदार है। दिग्विजय सिंह सिंह स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. द्वारा ‘हिन्दू और हिंदुत्व’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय परिसंवाद को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ने कहा कि हिन्दुस्तान में और पढ़े

‘हिन्दू और हिंदुत्व’ पर राष्ट्रीय परिसंवाद में दिग्विजय सिंह होंगे प्रमुख वक्ता

Last Updated:  Sunday, January 9, 2022  8:12 pm

इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, मप्र ने सोमवार, दस जनवरी को शाम चार बजे सजन प्रभा गार्डन, विजय नगर पर हिन्दू और हिंदुत्व विषय पर राष्ट्रीय परिसंवाद का आयोजन किया है।स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल ने बताया कि हिन्दू शब्द की पुरातन परिभाषा ने देश-काल-राजनीति और मीडिया के साथ कई करवटें बदली हैं। वर्तमान में यह दोनों शब्द बेहद चर्चाओं में हैं। इसी को केंद्र बिंदु बनाकर परिसंवाद का आयोजन किया गया है।परिसंवाद में राज्यसभा सदस्य और पढ़े

अनाथों पर अनवरत ममता लुटाती रही सिंधुताई।

Last Updated:  Wednesday, January 5, 2022  4:35 pm

“अनोखी महिला जो थी करुणा की अनंत शक्ति सागर। मानवता की राह में सतत चलने वाली अद्वितीय शिल्पकार॥ समाहित थी जिसमें पहाड़ों के समान संघर्ष की क्षमता। कितने अनाथों पर लुटाती रही अनवरत ममता॥ पेट की भूख ने सच का ज्ञान कराया। सिंधु ताई ने एक नवीन इतिहास रचाया॥ सन्मति बाल निकेतन की ताई ने की शुरुआत। स्नेह और करुणा की बच्चों पर की बरसात॥ हारना नहीं कभी परिस्थितियों से देती हमें सीख। अस्वीकार किए जाने पर भी लड़ती रही और पढ़े

किशोर उम्र बालक- बालिकाओं के टीकाकरण के साथ बनाएं आधार कार्ड- मालू

Last Updated:  Monday, January 3, 2022  8:25 pm

इंदौर : खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविन्द मालू नें केंद्र की मोदी और प्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा प्रदेश के 48 लाख किशोरों को लगाए जा रहे टीकाकरण कोविड़ सुरक्षा कवच अभियान की सराहना की है। उन्होंने सुझाव दिया है कि“टीके के साथ किशोरों के आधार कार्ड बनाने के लिए भी टीकाकरण केंद्रों पर विशेष व्यवस्था की जानी चाहिए।” उन्होंने इस आशय का अनुरोध मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से भी किया है।मालू नें कहा कि आई.डी. से पंजीकरण के समय और पढ़े

नए वर्ष 2022 में उन्नत व सकारात्मक सोच को अपनाकर बढ़ें आगे…

Last Updated:  Saturday, January 1, 2022  8:46 pm

प्रत्येक वर्ष हम जीवन का सबसे कीमती धन खोते जाते हैं, वह है समय। एक-एक क्षण जिसमें खिलखिलाती मुस्कुराहट समाहित होनी चाहिए, पर हम सदैव अच्छे समय का इंतज़ार करते रह जाते हैं और वह समय हमारे हाथ से फिसल रहा होता है। साल बीतते जाते हैं पर हम स्वयं के भीतर आनंद को महसूस नहीं कर पाते हैं। ख़्वाहिशों, इच्छाओं और अभिलाषाओं का संसार सिमट ही नहीं रहा है। यह सच है की जीवन में चाह तो सदैव विद्यमान और पढ़े

कैंसर फिर जीत गया, एक मीठी आवाज हार गई…

Last Updated:  Friday, December 31, 2021  5:17 pm

*संजय पटेल* आधी रात को नींद टूटी तो सोचा ज़रा वॉट्स एप्प सन्देश चैक कर लिए जाएं। पहली ही ख़बर गहन दुःख में डुबोने वाली थी। विवेक वाघोलिकर नहीं रहे! कैंसर फिर जीत गया; एक मीठी आवाज़ हार गई। 80 के दशक में जब विवेक सांस्कृतिक परिदृश्य पर उभरे तब उन्हें परवाज़ मिली आकाशवाणी इन्दौर के सुगम सङ्गीत प्रसारणों से। रेडियो के लिए उन्होंने न केवल गीत-ग़ज़ल-भजन गाए बल्कि कुछ बेजोड़ कम्पोज़िशन्स भी किए। स्थायी रोजगार के लिए वे शहर और पढ़े

छोटे और भाषाई अखबारों से ही कायम रहेगी पत्रकारिता की साख, परिसंवाद में बोले वक्ता

Last Updated:  Monday, December 27, 2021  1:09 am

इंदौर : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया नई दिल्ली के अध्यक्ष उमाकांत लखेडा का कहना है कि छोटे , मंछले और भाषाई अखबारों से ही पत्रकारिता कायम रहेगी । वर्तमान में देश में पत्रकारिता के समक्ष चुनौतियों का वह दौर आ गया है जो इससे पहले कभी नहीं रहा है । श्री लखेडा स्टेट प्रेस क्लब मध्यप्रदेश द्वारा अभिनव कला समाज के सभागार में आयोजित राष्ट्रीय परिसंवाद को संबोधित कर रहे थे। परिसंवाद का विषय था- पत्रकारिता का वर्तमान दौर और और पढ़े

जीएसटी और ई- वे बिल के खिलाफ कपड़ा व्यापारी हुए लामबंद, बीजेपी को खामियाजा भुगतने की दी चेतावनी

Last Updated:  Wednesday, December 15, 2021  12:47 am

प्रदीप जोशी इंदौर : जीएसटी की बढ़ी हुई दर और ई-वे बिल के नए प्रारूप पर कपड़ा व्यापारियों की त्योरियां चढ़ी हुई है। इस सिलसिले में मप्र वस्त्र व्यापारी महासंघ व एमटी क्लॉथ मार्केट एसोसिएशन की बैठक आहूत की गई। बैठक में इंदौर सहित मप्र के कई कपड़ा व्यापारी शामिल हुए। आक्रोशित व्यापारियों ने केंद्र सरकार और भाजपा को सीधे चुनौती देते हुए कहा कि अब तक व्यापारी साथ थे, अगर व्यापार चौपट करने की चेष्टा की तो इसका खामियाजा और पढ़े