Category Archives: मेरे विचार

कांग्रेस में चल रहा कमलनाथ का ‘वन मेन शो’

Last Updated:  Tuesday, March 30, 2021  8:52 pm

राजवाड़ा 2️⃣ रेसीडेंसी अरविंद तिवारी बात यहां से शुरू करते हैं  🚥 मध्यप्रदेश कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का ‘वन-मेन-शो’ चल रहा है। दरअसल कमलनाथ मध्यप्रदेश ही नहीं देश में कांग्रेस के वरिष्ठतम नेताओं में से एक हैं। वे अभी मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता भी। प्रदेश में दिग्विजय सिंह के अलावा उनके कद का कोई नेता है नहीं; लिहाजा जो भी फैसले हो रहे हैं उससे दिग्विजयसिंह सहित दूसरी पंक्ति के और पढ़े

सीएम शिवराज ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं, घर में रहकर ही होली मनाने की अपील की

Last Updated:  Monday, March 29, 2021  12:56 am

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ दी हैं। स्मार्ट उद्यान में पौध-रोपण के बाद मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए सीएम चौहान ने कहा कि उत्सव और आनंद हमारी परंपरा है, लेकिन जब आपात स्थिति हो, तो इनको मनाने के तरीके बदलने होंगे। उन्होंने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश की जनता से होली तथा अन्य त्यौहारों पर संयम और अनुशासन बनाए रखने की अपील की। घर रहकर मनाएं होली। मुख्यमंत्री और पढ़े

होलिका दहन की इजाजत मिलने से मनमानी करने वालों को मिली नसीहत

Last Updated:  Sunday, March 28, 2021  5:38 pm

इंदौर : बीजेपी में दो ऐसे नेता हैं जो हर बात को अपने तरीके से चलाना चाहते हैं। चाहे उनसे जुड़ा कोई मामला हो या न हो। एक तो वो जिनपर ‘बिल्ली के भाग से छींका टूटा’ वाली कहावत सटीक बैठती है। जो केवल भाग्य के सहारे इंदौर से दिल्ली का सफर तय कर चुके हैं और दूसरे वो जो कांग्रेस से आयातित हैं। दोनों को ही ये गुमान हो गया है कि मां अहिल्या के इस शहर को वे और पढ़े

खंडवा से लोकसभा का उपचुनाव लड़ सकते हैं कैलाश विजयवर्गीय..!

Last Updated:  Monday, March 22, 2021  7:06 pm

राजवाड़ा 2️⃣ रेसीडेंसी अरविंद तिवारी 📕 बात यहां से शुरू करते हैं 🚥 पश्चिम बंगाल के चुनाव के बाद कैलाश विजयवर्गीय का अगला टारगेट क्या रहेगा या पार्टी उनका उपयोग कहां करेगी ? इसकी चर्चा मध्यप्रदेश में अभी से शुरु हो गई है। कहा जा रहा है कि विजयवर्गीय खंडवा से लोकसभा का उप चुनाव लड़ेंगे। ऐसा हो भी सकता है, क्योंकि 2014 में जब नंदकुमार सिंह चौहान की उम्मीदवारी का विरोध हुआ था तब भी खंडवा-बुरहानपुर के नेताओं ने विजयवर्गीय और पढ़े

सकारात्मक और मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता के आधार स्तंभ थे स्व. कमल दीक्षित

Last Updated:  Thursday, March 18, 2021  11:37 pm

इंदौर प्रेस क्लब एवं ब्रह्माकुमारीज मीडिया प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन। इंदौर : भाषाई पत्रकारिता के आधार स्तंभ रहे स्व. कमल दीक्षित एक प्रयोगधर्मी, रचनाधर्मी और विकासगामी पत्रकारिता के पैरोकार थे। वे पत्रकारिता के चलते-फिरते स्कूल थे। फक्कड़ पत्रकार और मूल्य आधारित पत्रकारिता में वे सबसे अग्रणी रहे। आंचलिक पत्रकारिता को बढ़ावा देने में भी उनका बड़ा योगदान रहा। वे पत्रकार ही नहीं दार्शनिक भी थे। उनके जाने से हिन्दी पत्रकारिता को अपूरणीय क्षति पहुंची है। और पढ़े

अरविंद तिवारी की कलम से..’राजबाड़ा 2 रेसीडेंसी’

Last Updated:  Tuesday, March 16, 2021  7:30 pm

🔸अरविंद तिवारी🔸 📕 बात यहां से शुरू करते हैं 🚥 इसे कहते हैं मैनेजमेंट। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जिस अंदाज में काम कर रहे हैं, उसे उनके बेहतर मैनेजमेंट का नतीजा ही कहा जा सकता है।निकाय चुनाव भले ही टलने की नौबत आ गई हो, लेकिन शर्मा ने प्रदेश के करीब एक दर्जन उन शहरों को नाप डाला है जहां नगर निगम है। उनका यह दौरा जितने सुनियोजित तरीके से हुआ वैसा आज तक भाजपा के और पढ़े

हाईकोर्ट के फैसले से दोनों राजनीतिक दल खुश..!

Last Updated:  Monday, March 15, 2021  6:29 pm

🔺कीर्ति राणा 🔺 इंदौर : हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने मध्य प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में महापौर/अध्यक्ष की आरक्षण प्रक्रिया पर रोक लगाने का फैसला सुनाया है। एक तरह से भाजपा, कांग्रेस सहित सभी दल इस फैसले से मन ही मन खुश हैं।पांच राजयों में चल रहे विधानसभा चुनाव के चलते मध्य प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक दल तो किसी हालत में नहीं चाहते थे कि पंचायत या नगरीय निकाय चुनाव की प्रकिर्या शुरु हो और पढ़े

कांग्रेसी और वामपंथी इतिहासकारों ने की बलिदानियों की उपेक्षा- घलसासी

Last Updated:  Sunday, March 14, 2021  6:52 pm

गांधी- नेहरू परिवार के कारण अनेक बलिदानियों को भुला दिया गया। सिखों के बलिदान को भी कमतर आंकने की कोशिश की गईं। उपेक्षित बलिदानियों का स्मरण राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक है। इंदौर : शहर की 35 सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा आयोजित राष्ट्र चेतना व्याख्यानमाला का रविवार को समापन हो गया। व्याख्यानमाला का यह तीसरा वर्ष है। महाराष्ट्र के प्रख्यात राष्ट्रवादी विचारक और ओजस्वी वक्ता विवेक घलसासी ने ‘स्वाधीनता संग्राम के उपेक्षित रत्न’ विषय पर प्रभावी और अविस्मरणीय और पढ़े

महाशिवरात्रि पर डॉ. रीना मालपानी की कविता

Last Updated:  Thursday, March 11, 2021  5:01 am

“शिव-शक्ति विवाह की महान रात्रि” “`ओढरदानी, त्रिपुरारी हुए इस पावन दिन गृहस्थ जीवन में प्रविष्ट। उनके समान ही करना होगा हमें भी त्याग और सादगी को जीवन में समाविष्ट॥ नीलकंठ, विश्वनाथ, अविनाशी देते दया और करुणा का ज्ञान। इस पावन दिवस हम भी माँगे शिव-शक्ति से भक्ति का वरदान।। असाध्य को साध्य बना सकती शिव-शक्ति आराधना। मनुष्ययोनि के द्वारा ही संभव है ध्यान, योग और साधना॥ इस दिन पूजन अर्चन से मिलता शिव-शक्ति का आशीर्वाद। आशुतोष तो जानते अपने भक्त और पढ़े

जोश, जज्बा, जुनून और जिद से वैशाली ने तय किया शून्य से शिखर तक का सफर

Last Updated:  Monday, March 8, 2021  1:37 pm

इंदौर : ( राजेन्द्र कोपरगांवकर) नायिकाएं सिर्फ बड़ी- बड़ी शख्सियतें या बड़े घरानों से जुड़ी महिलाएं ही नहीं होती, हमारे आसपास ऐसी कई नायिकाएं हैं जो साधारण जीवन जीते हुए भी कठोर परिश्रम लगन और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण की बदौलत ऊँचा मुकाम हासिल करने में सफल रहीं हैं। इसका बेहतर उदाहरण है वैशाली व्यास। आज वो इंदौर शहर की जानी- पहचानी न्यूज़ एंकर हैं। शहर के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में उनसे सीनियर न्यूज़ एंकर फिलहाल नहीं हैं। 16-17 वर्षों और पढ़े