इंदौर : शहर में G-20 समिट के तहत आयोजित होने वाली बैठक को ध्यान में रखते हुए होटल शेरेटन से होटल रेडिसन ब्लू एवं होटल मैरियट के आस-पास के क्षेत्र में सभी प्रकार के ड्रोन ( DRONE ) / यूएवी ( UAV ) और अन्य फ्लाइंग ऑब्जेक्ट आदि का उड़ाना तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया गया है।
G-20 समिट के तहत इंदौर शहर में दिनांक 13 से 15 फरवरी 2023 तक G-20 एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप की मीटिंग आयोजित की गई है। G20 एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप की मीटिंग के दौरान विदेशी मेहमान एवं विशिष्ट सुरक्षा श्रेणी प्राप्त अतिथियों का आगमन होने जा रहा है। मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स के कार्यालय मेमो क्रमांक VI- 23014/209/IND/2018 VS के नियम क्रमांक 16 (A) (e) एवं दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अंतर्गत विशिष्ट अतिथियों की सुरक्षा और सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए, पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिनांक 11.02.23 को आदेश पारित कर शहर के होटल रेडिसन ब्लू, मेरिएट होटल एवं होटल शेरेटन की 03 किलोमीटर की परिधि में ड्रोन / पैराग्लाईडर/ हॉट एयर बैलून/ अन्य फ्लाईंग ऑब्जेक्ट के उड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया है। होटल शेरेटन से होटल रेडिसन ब्लू एवं मेरिएट होटल के पहुच मार्ग के दोनों ओर के क्षेत्र को रेड जोन / नो फ्लाईंग जोन घोषित किया गया है। कमर्शियल फ्लाइट्स इस प्रतिबंधात्मक आदेश के पालन से मुक्त रहेगी।
Related Posts
May 5, 2021 आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, पीएम मोदी के वैज्ञानिक सलाहकार ने किया आगाह
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार (Principal Scientific […]
June 5, 2023 प्रधानमंत्री मोदी ने रामसर साइट यशवंत सागर व सिरपुर तालाब का किया वर्चुअल निरीक्षण
इंदौर : विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण के क्रम […]
January 5, 2021 कैफ़े फ्लाइट@एमपी18 के जरिये बाल सुधार गृह के बच्चों ने आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम
इंदौर : महिला एवं बाल विकास विभाग मप्र की समेकित बाल संरक्षण योजना के तहत बाल सुधार गृह […]
November 21, 2022 उदयपुर में एक ही परिवार के 6 लोगों की संदिग्ध मौत
मृतकों में 4 बच्चे और उनके माता-पिता शामिल।
उदयपुर : राजस्थान के उदयपुर जिले में एक […]
December 1, 2021 नए वैरिएंट आते रहेंगे, वैक्सीन ही है बचाव का उपाय- डॉ. पांडे
इंदौर : कोरोना वायरस लगभग हर तीन माह में खुद को जिंदा रखने के लिए अपना रूप बदलता रहता […]
August 31, 2020 युवक की हत्या करने वाले पिता- पुत्र गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद इंदौर : परदेशीपुरा क्षेत्र में आकाश श्रीवास की हत्या करने वाले आरोपी पिता-पुत्र को थाना […]
December 30, 2020 गौतमपुरा थाना क्षेत्र में धारा 144 लागू। चांदनखेड़ी में हालात नियन्त्रण में
इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह ने आगाह किया है कि ज़िले में कहीं भी […]