उज्जैन : कलेक्टर आशीष सिंह ने बुधवार सुबह केंद्रीय जेल भेरूगढ़ का निरीक्षण किया और कोरोना पॉजिटिव एवं संदिग्ध मरीजों का हालचाल जाना। कलेक्टर ने आइसोलेशन वार्ड के भीतर जाकर कोरोना पॉजिटिव मरीजों से चर्चा की। आशीष सिंह ने उनसे स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की और किए जा रहे इलाज के बारे में जानकारी ली । बीमार कैदियों से पूछा कि उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी तो नहीं है।
पॉजिटिव व संदिग्ध मरीजों को आइसोलेशन में रखने के निर्देश।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने एडीएम बिदिशा मुखर्जी को निर्देशित किया कि वे जेल में बंद सभी कोरोना पॉजिटिव एवम लक्षण वाले संदिग्ध मरीजों को आइसोलेशन में रखने की व्यवस्था पीटीएस अथवा अन्य कोविड केअर सेंटर में करें जिससे अन्य कैदियों में कोरोना संक्रमण का फैलाव न हो सके।
जेल के डॉक्टर को निलंबित करने के निर्देश।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर आशीष सिंह को शिकायत मिली कि जेल में पदस्थ डॉक्टर डेविड नीलम निरंतर लापरवाही बरतते हैं और जेल में नियमित रूप से नहीं आते हैं । आते भी हैं तो खुद इलाज करने के स्थान पर अपने पैरामेडिकल स्टॉफ से कार्य करवाते हैं। जेल अधीक्षक के आदेशों की निरन्तर अवहेलना करते हैं। कलेक्टर ने इस बात पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डॉक्टर नीलम को निलंबित करने के निर्देश दिए।
Related Posts
February 29, 2024 मुकेश जैन विहिप मालवा प्रांत के अध्यक्ष, खगेंद्र भार्गव संगठन मंत्री मनोनीत
इंदौर के राजेश गर्ग विहिप के प्रन्यासी मंडल में न्यासी बनाए गए।
इंदौर : विश्व हिन्दू […]
October 18, 2024 विजयादशमी पर प्रभु वेंकटेश का मनाया गया जयंती महोत्सव
फलों के रस ओर केशर जल की सहस्त्र धारा से प्रभु वेंकटश का महाभिषेक।
प्रभु वेंकटेश की […]
December 8, 2022 अब आम नागरिक भी बन सकता है पुलिस की तीसरी आंख
दे सकता है शहर की सुरक्षा एवं अपराधों पर अंकुश लगाने में अहम योगदान।
प्रवासी भारतीय […]
March 30, 2025 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवसंवत्सर, गुड़ीपड़वा, चेटीचंड और चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं दी
इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागरिकों को नवसंवत्सर , चैत्र नवरात्र, गुड़ी पड़वा […]
November 12, 2022 पब कल्चर युवाओं को नशे की गर्त में धकेल रहा, इसपर लगे रोक
मां अहिल्या की नगरी को हम बिगड़ने नही देंगे।
नशे के कारोबार और पब संस्कृति पर कसेंगे […]
August 2, 2025 लव – कुश चौराहे पर डबल लेयर फ्लाईओवर के काम में आई तेजी
इंदौर : शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम और व्यवस्थित बनाने की दिशा में इंदौर विकास […]
April 11, 2024 डॉ. विनिता कोठारी CAHO की राष्ट्रीय सचिव नियुक्त
स्वास्थ्य के क्षेत्र में सक्रिय गैर लाभकारी संगठन है CAHO
इंदौर : शहर की प्रसिद्ध […]