इंदौर के राजेश गर्ग विहिप के प्रन्यासी मंडल में न्यासी बनाए गए।
इंदौर : विश्व हिन्दू परिषद की केंद्रीय प्रन्यासी मंडल व प्रबंध समिति की तीन दिवसीय बैठक अयोध्या धाम के पवित्र स्थल कारसेवक पुरम् में संपन्न हुई। बैठक में देश की वर्तमान स्थिति पर चर्चा कर हिंदू समाज के समक्ष खड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए षष्ठी पूर्ति वर्ष में संगठन के विस्तार की योजना बनाई गईं।
केंद्रीय प्रन्यासि मंडल की बैठक हर 6 महीने में आयोजित की जाती है जिसमें विश्व हिन्दू परिषद के संपूर्ण विश्व में रहने वाले प्रन्यासी तथा प्रबंध समिति के सदस्य भाग लेते हैं।अयोध्या की बैठक में कुल 371 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में केंद्रीय स्तर के दायित्वों में प्रमुख रूप से केंद्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार, केंद्रीय महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा, केंद्रीय संगठन मंत्री मिलिंद परांडे, सह संगठन मंत्री विनायकराव देशपांडे, एवं मध्य क्षेत्र के संगठन मंत्री मनोज वर्मा को केंद्रीय सह कार्यालय प्रमुख मनोनीत किया गया।
विश्व हिंदू परिषद के प्रन्यासी मंडल ने न्यास में इंदौर के राजेश गर्ग (कल्याण टोल इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड इंदौर के डायरेक्टर) को न्यासी मनोनीत किया, वहीं प्रांत स्तर के परिवर्तन में मालवा प्रान्त में मुकेश जैन को प्रान्त अध्यक्ष एवं खगेन्द्र भार्गव को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। भार्गव अभी तक मध्य भारत प्रांत संगठन मंत्री थे ।
Related Posts
September 25, 2022 नियमित दिनचर्या, संतुलित खानपान और जागरूक रहकर ही ह्रदय रोग से बचा जा सकता है – डॉ. मोदी
हृदय रोग से संबंधित प्रशिक्षण व नि:शुल्क लिपिड प्रोफाइल परीक्षण शिविर का बड़ी संख्या […]
June 20, 2020 फरार भू माफिया चंपू अजमेरा गिरफ्तार, 30 हजार का था इनामी इंदौर : क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। ज़मीनों के 15 से भी ज़्यादा ज़्यादा […]
July 19, 2021 विजय नगर क्षेत्र में शराब ठेकेदार को मारी गोली, शराब ठेकेदारों के आपसी विवाद में दिया गया वारदात को अंजाम
इंदौर : शराब ठेकेदारों के आपसी विवाद में विजयनगर थाना क्षेत्र में एक शराब ठेकेदार को […]
May 31, 2023 इंदौर गौरव दिवस के रूप में मनाया गया मां अहिल्या का जन्मोत्सव
108 भजन मंडलियों और 85 बैंड ने पेश की सुरीली प्रस्तुतियां।
भगवान शिव का जल से अभिषेक […]
August 17, 2022 सिवान नदी में बहे पटवारी का शव बरामद, तहसीलदार अब भी लापता
सीहोर : जिले में मंगलवार रात तहसीलदार और पटवारी कार सहित नदी में बह गए थे। पटवारी […]
July 28, 2021 बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और पेट्रोल- डीजल मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
देवास : लगातार बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी एवं तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को […]
May 17, 2020 दुर्घटना में मृत दंपत्ति के बच्चों के लिए 14 लाख देगी सरकार- सीएम इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इंदौर संभाग के बड़वानी जिले के नेवाली ब्लॉक में […]