इंदौर : मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इंदौर प्रवास के दौरान जैन संत आचार्य विद्यासागर जी महाराज का पादप्रक्षालन किया। उनके चरण धोए और आशीर्वाद प्राप्त किया। जैन संत आचार्य विद्यासागर जी महाराज इन दिनों इंदौर में हैं। गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने इंदौर आए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने तिलक नगर जाकर आचार्यश्री से भेंट की। आचार्यश्री ने मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा प्रदेश में गौ शालाओं के निर्माण पर उन्हें साधुवाद दिया। आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने इस अवसर पर कहा कि पंच कल्याणक महोत्सव प्रारंभ होने जा रहा है। विश्व शान्ति के उद्देश्य से होने वाले इस महोत्सव के पहले दिन मुख्यमंत्री का यहाँ आना एक सुखद संयोग है। इसका पुण्य उन्हें और राज्य को भी मिलेगा। आचार्य श्री ने मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान हाथकरघआ और आयुर्वेद को प्रोत्साहन देने की पर जोर दिया। भेंट के दौरान श्री मुनि संघ, सुनील ब्रह्मचारी, विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, नरेन्द्र सलूजा, विनय बाकलीवाल, सनत जैन, सदाशिव यादव सहित जैन समाज के प्रतिनिधि, संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी, कलेक्टर लोकेश जाटव, डीआईजी रुचिवर्धन मिश्र भी उपस्थित रहे।
सीएम कमलनाथ ने आचार्यश्री से लिया आशीर्वाद
Last Updated: January 27, 2020 " 04:05 pm"
Facebook Comments