वाराणसी: पतंजलि योगपीठ ने कोरोना संक्रमण से निजात पाने के लिए पहली आयुर्वेदिक दवा ईजाद की है। इसे कोरोनिल नाम दिया गया है। मंगलवार को योगगुरु बाबा रामदेव ने इस दवा को लांच किया। आचार्य बालकृष्ण भी इस दौरान मौजूद रहे।
क्लीनिकल ट्रायल में सौ फीसदी मरीज हुए ठीक।
कोरोनिल की लॉन्चिंग के मौके पर बाबा रामदेव ने दावा किया कि क्लीनिकल ट्रायल में इस दवाई से 7 दिन में 100 फीसदी मरीज ठीक हुए हैं। उनका कहना था कि कोरोनिल की केस स्टडी में 280 मरीज शामिल किए गए। 100 मरीजों पर क्लीनिकल ट्रायल किया गया। दवा इतनी असरकारक रही की 69 फीसदी मरीज महज तीन दिन में संक्रमण से बाहर आ गए और उनकी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। 7 दिन में तो सभी 100 मरीज ठीक हो गए।
जड़ी- बूटियों पर शोध करके बनाई गई है कोरोना की दवा।
बाबा रामदेव का कहना है कि पतंजलि योगपीठ ने जड़ी- बूटियों पर शोध करके कोरोना की ये दवा तैयार की है। इनमें गिलोय, अश्वगंधा जैसी जड़ी- बूटियां शामिल हैं।कोरोनिल के साथ किट में श्वासारी वटी और अणु तेल भी उपलब्ध कराया गया है। तीनों को साथ में इस्तेमाल करने से कोरोना संक्रमण खत्म हो जाता है।
7 दिन में पतंजलि स्टोर्स पर मिलने लगेगी कोरोनिल।
बाबा रामदेव के मुताबिक कोरोना की आयुर्वेदिक ‘दवाई कोरोनिल’ 7 दिन में देशभर के पतंजलि स्टोर्स पर उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके अलावा एप के जरिए इसे घर- घर पहुंचाने की व्यवस्था भी की जा रही है
Related Posts
April 18, 2020 इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में आई कमीं, केवल 9 नए मरीज मिले.. इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह की कही बात अब सही साबित होती नजर आ रही है। इंदौर में पॉजिटिव […]
May 10, 2020 गौरव रणदिवे बीजेपी के नए नगर अध्यक्ष, जिले की कमान राजेश सोनकर को.. इंदौर : लम्बे समय बाद बीजेपी संगठन ने पार्टी के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी। 24 […]
September 9, 2023 वाहन दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित मदद पहुंचाने में मददगार साबित होगा रक्षा क्यूआर कोड
डीसीपी ट्रॉफिक मनीष कुमार अग्रवाल ने किया क्यूआर कोड का लोकार्पण।
इंदौर : चालक और […]
June 29, 2019 फ़ोटो जर्नलिस्ट बरनाले की सूझबूझ से बची युवक की जान इंदौर: राजवाड़ा चौक में बीजेपी के धरना आंदोलन के खत्म होने के कुछ ही देर पहले एक युवक के […]
July 24, 2025 युवक की चाकू से हमला कर हत्या करने वाले आरोपी पकड़ाए
इंदौर : चाकू से हमला कर एक युवक की हत्या को अंजाम देने वाले आरोपियों को चंद घंटों में […]
February 16, 2021 सीधी में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी,40 से अधिक यात्रियों की डूबने से मौत
भोपाल : मप्र के सीधी जिले में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। सीधी से सतना जा रही एक […]
May 27, 2020 मप्र में 53 फीसदी हो गया है, कोरोना का रिकवरी रेट- शिवराज भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि मध्यप्रदेश में बड़ी संख्या में कोरोना […]