ट्रायल कोर्ट ने जारी किया था गिरफ्तारी वारंट।
जमीन से जुड़ा कोई पुराना है मामला।
इंदौर : लोकसभा चुनाव के चर्चित कांग्रेस प्रत्याशी रहे अक्षय बम जो ऐन वक्त पर भाजपा में शामिल हो गए थे, उनको जिला कोर्ट से जारी गिरफ्तारी वारंट में हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। एक पुराने जमीन विवाद में ट्रायल कोर्ट ने अक्षय बम और उनके पिता कांति बम के खिलाफ धारा 307 बढ़ाने के आदेश दिए थे। सुनवाई के दौरान गैर हाजिर रहने पर गिरफ्तारी वारंट भी जारी कर दिया था।पिछले हफ्ते भी इस प्रकरण की हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी। बुधवार को लगी तारीख पर सुनवाई के बाद हाइकोर्ट ने अक्षय बम और उनके पिता को अग्रिम जमानत दे दी।
बता दें, कांग्रेस ने अक्षय बम को लोकसभा का उम्मीदवार घोषित किया था। उसने कुछ दिन प्रचार भी किया लेकिन नाम वापसी के अंतिम दिन अपना फार्म वापस लेकर कांग्रेस को संकट में डाल दिया। इसके चलते लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का कोई उम्मीदवार ही मैदान में नहीं रहा। इसके बाद कांग्रेस ने नोटा अभियान चलाते हुए लोगों से नोटा का बटन दबाने की अपील की थी।
Related Posts
July 29, 2022 दिग्विजय सिंह के पुलिसकर्मी की कॉलर पकड़ने को शिवराज ने बताया अशोभनीय कृत्य
भोपाल : शुक्रवार को जिला पंचायत चुनाव के दौरान भोपाल में जिला पंचायत कार्यालय के बाहर […]
July 12, 2020 एक्सिस बैंक लूटकांड का पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद लुटेरे गिरफ्तार, गार्ड ने रची थी साजिश इंदौर : पुलिस ने शुक्रवार 10 जुलाई को परदेशीपुरा चौराहा स्थित एक्सिस बैंक में हुई लाखों […]
November 3, 2023 मुंबई में प्रारंभ हुआ नीता मुकेश अंबानी जूनियर स्कूल
मुंबई : रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर एवं चेयरपर्सन नीता अंबानी के नाम पर बुधवार को मुंबई […]
July 25, 2023 सीएम शिवराज ने भगवान महाकाल का पूजन कर किया अभिषेक
सबके कल्याण व सुखमय जीवन की कामना की।
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने […]
February 19, 2023 मानव सेवा में अग्रणी है लायंस क्लब इंटरनेशनल – डॉ. भंडारी
लायंस क्लब इंटरनेशनल की रीजन कांफ्रेंस आयोजित।
श्रेष्ठ सेवा कार्य करने वाले लायंस […]
October 24, 2021 अरसे बाद जमीं हिंदी कविताओं की महफ़िल, स्वर्णाक्षर सम्मान से नवाजे गए कवि हेमंत श्रीमाल
इंदौर : मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा आयोजित व यूनिवर्सल इंफ्राटेक द्वारा प्रायोजित […]
November 13, 2023 मुक्तिधाम के द्वार पर लगाया ‘एक दीया पुरखों के नाम’
रांगोली सजाई व सन्मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इंदौर : संस्था ”आनंद गोष्ठी” के […]