नई दिल्ली : पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा ताई महाजन ने पुनः इंदौर का मान बढाया है। गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। पद्मभूषण से अलंकृत होनेवालों में सुमित्रा महाजन का नाम भी शामिल है। आने वाले समय में राष्ट्रपति रामनाथ कोविद उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित करेंगे।
8 बार की सांसद रही सुमित्रा महाजन अजेय योद्धा रही हैं। करीब तीन दशक तक उन्होंने इंदौर का लोकसभा में प्रतिनिधित्व किया और कभी कोई चुनाव नहीं हारी। उप महापौर से लेकर लोकसभा स्पीकर तक का सफर तय कर उन्होंने अपनी विद्वत्ता और काबिलियत का लोहा मनवाया। सहज, सरल व सादगी की प्रतिमूर्ति सुमित्रा ताई ने देवी अहिल्या बाई के आदर्श को राजनीति में सदैव सामने रखा। इसीलिए इतने वर्षों तक राजनीति में रहने के बाद भी वे बेदाग रही। शुचिता और ईमानदारी से भी राजनीति की जा सकती है, इसका आदर्श उन्होंने पेश किया।
तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों ने सुमित्रा ताई को पद्मभूषण दिए जाने पर बधाई दी है।
Related Posts
October 24, 2022 खूबसूरत रंगोलियों में साकार हुए राधा – कृष्ण, महाकाल लोक, श्रीराम मंदिर
इंदौर : दीपावली की पूर्व संध्या पर रविवार को राजेंद्र नगर और उसकी आस पास की बीस से अधिक […]
August 2, 2020 10 रुपए का आरटीआई आवेदन लेने से मना करने पर राज्य सूचना आयुक्त ने अधिकारी पर लगाया 25 हजार रुपए जुर्माना भोपाल : ₹10 का आरटीआई आवेदन लेने से मना करने वाले अधिकारी पर मध्यप्रदेश सूचना आयोग 25 […]
June 30, 2019 पुरानी तस्वीर को लेकर किया जा रहा गलत प्रचार- फलनीकर इंदौर: विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा निगम अधिकारी की बल्ले से पिटाई के मामले ने देशभर […]
October 3, 2022 स्टेडियम में पानी की बोतल भी नहीं ले जा सकेंगे दर्शक
इंदौर : शहर में मंगलवार, दिनांक 4 अक्टूबर 2022 को होलकर स्टेडियम में भारत और साउथ […]
December 12, 2024 दादू महाराज संस्थान में 14 दिसंबर को मनाया जाएगा दत्त जयंती उत्सव
इंदौर : महामंडलेश्वर दादू महाराज संस्थान द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी दत्त […]
May 31, 2022 बीजेपी की राज्यसभा प्रत्याशी कविता पाटीदार 31 मई को नामांकन दाखिल करेंगी
भोपाल : भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्यसभा प्रत्याशी कविता पाटीदार मंगलवार 31मई को […]
July 14, 2019 जलधारीजी की कृति ‘कामयाब जीवन’ का लोकार्पण इंदौर: जिंदगी का सफर आसान नहीं है, नाकामयाबी जिंदगी का पूर्णविराम नहीं है।
हौसले को […]