नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, खंडवा के सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान का दिल्ली में निधन हो गया है।
श्री चौहान का कोरोना संक्रमित होने के बाद दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। वे काफी समय से वहां भर्ती थे।
बीती 11 जनवरी को तबीयत खराब होने के बाद उन्हें भोपाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन सेहत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली शिफ्ट किया गया था।
नंदकुमार सिंह चौहान का जन्म 8 सितंबर 1952 को हुआ था। वे 6 बार लोकसभा के सांसद रहे। 2014 से 2018 तक वे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे। सहज, सरल और सौम्य स्वभाव के नंदकुमार सिंह चौहान खंडवा- बुरहानपुर में बीजेपी के आधार स्तंभ माने जाते थे।
उनकी पार्थिव देह नई दिल्ली से भोपाल लाने के बाद खंडवा होते हुए बुरहानपुर ले जाई गई । अंतिम संस्कार बुुधवार को शाहपुर में होगा।
Related Posts
April 7, 2019 इंदौर प्रेस क्लब का स्थापना दिवस समारोह 9 अप्रैल को इंदौर: मप्र के सीएम कमलनाथ के करीबियों के ठिकानों पर देशभर में आयकर विभाग की छापेमारी से […]
February 8, 2017 104 हेल्पलाइन से मिलेगी 24 घंटे मेडिकल हेल्प, काउंसलिंग भी करेंगे एक्सपर्ट्स* भोपाल। यदि रात में आपको पेट दर्द हो रहा है, बुखार आ गया है। घर में दवा उपलब्ध है। लेकिन […]
June 15, 2021 सीएम शिवराज को कमजोर आंकना होगी बड़ी भूल…!
राजबाड़ा टू रेसीडेंसी
अरविंद तिवारी
📕 बात यहां से शुरू करते […]
November 14, 2022 शादी के लिए प्रेमिका ने दबाव बनाया तो दरिंदे प्रेमी ने हत्या कर किए शव के 35 टुकड़े
मुंबई में हुई थी युवती से मुलाकात।
युवती को झूठे प्यार के जाल में फांस लिव इन में रह […]
March 13, 2023 रिवर्स चार्ज के चलते अपंजीकृत व्यापारी को भी करना होगा जीएसटी का भुगतान
इंदौर : जीएसटी के तहत सामान्यत: सप्लायर को टैक्स वसुलकर सरकार को चुकाना होता है लेकिन […]
November 10, 2023 जो काम बीस साल में नहीं हुआ, वह 20 माह में करके दिखाऊंगा
जनसंपर्क के दौरान नुक्कड़ सभाओं में बोले क्षेत्र क्रमांक 05 के प्रत्याशी सत्यनारायण […]
January 31, 2022 भोपाल में बीजेपी नेत्री की गौशाला में सैकड़ों गायों की मौत का मामला उजागर..!
भोपाल : राजधानी भोपाल के बैरसिया इलाके के बसई गांव स्थित गौशाला में बड़ी संख्या में […]