आयुक्त ने विभागीय जांच के दिए आदेश।
सुअर पालने के लिए बनाया गया अवैध बाडा भी तोडा।
इंदौर : निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने शहरी सीमा में सुअर पालने पर निगम के ही कर्मचारी को निलंबित कर दिया। सुअर पालने के लिए बनाया अवैध बाड़ा भी तोड़ दिया गया।अमित पिता योगेश गौहर नामक इस कर्मचारी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
बता दें कि जन्म-मृत्यु पंजीयन कार्यालय में कार्यरत स्थाई कर्मचारी ( श्मशान चौकीदार) अमित पिता योगेश गौहर (मूलपद- चौकीदार) द्वारा परदेशीपुरा स्थित निजी आवास 42 / 2 परदेशीपुरा, करोले टेन्ट हाउस के सामने, इन्दौर पर नियम विरूद्ध अवैध निर्माण किया गया है। साथ ही नियमों के विपरीत जाकर नगरीय क्षेत्र में बाड़ा बनाकर सुअर पालन भी किया जा रहा था। कर्मचारी अमित पिता योगेश गौहर का यह कार्य निगम हित के प्रतिकूल होकर म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियमों के विपरीत कृत्य पाया गया।
उपरोक्त स्थिति को ध्यान में रखते हुए निगम आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा जन्म-मृत्यु पंजीयन कार्यालय में कार्यरत स्थाई कर्मचारी ( श्मशान चौकीदार) अमित पिता योगेश गौहर (मूलपद – चौकीदार) को म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 09 के प्रावधान अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया और विभागीय जांच संस्थित की गई। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय ट्रेचिंग ग्राउण्ड रहेगा।
Related Posts
May 17, 2020 बीजेपी नगर अध्यक्ष रणदिवे ने मण्डल अध्यक्षों से ली सेवा कार्यों की जानकारी इंदौर : कोरोना महामारी के कारण चल रहे संकट में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा सभी मंडलों व […]
May 29, 2024 क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आया दोपहिया वाहन चोर
आरोपी से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद।
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर ने शातिर दोपहिया […]
April 17, 2021 दमोह उपचुनाव में चल रहा शांतिपूर्ण मतदान, कोरोना प्रोटोकॉल का करवाया जा रहा पालन
भोपाल : दमोह में हो रहे विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। […]
January 7, 2021 अवैध हथियारों का सौदागर आया पुलिस की गिरफ्त में, पिस्टल व देशी कट्टे सहित लाखों के हथियार बरामद
इंदौर : अवैध हथियारों का विक्रय करनेवाले एक आरोपी को आजाद नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया […]
September 29, 2020 कलियुग के पाप, ताप और सन्ताप नष्ट करने की कथा है भागवत- चैतन्य महाराज
इंदौर : शरीर के रोग तो डाॅक्टर दूर कर देते हैं लेकिन मन के रोग भागवत से ही दूर हो सकते […]
May 25, 2022 50 आंगनवाड़ियों को गोद लेंगे अभिनेता अक्षयकुमार, एक करोड़ भी देंगे
भोपाल : मप्र की आंगनवाडियों की दशा सुधारने के लिए शुरू किए गए जन सहयोग अभियान को जोरदार […]
March 13, 2025 प्रदेश सरकार का बजट झूठ और जुमलों का पुलिंदा : पटवारी
भोपाल : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार के बजट 2025-26 को […]