सांसद लालवानी ने लक्ष्मीबाई नगर – देहरादून ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
अब सप्ताह में चार दिन मिल सकेगी हरिद्वार, देहरादून के लिए ट्रेन ।
इंदौर : नई दिल्ली, हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को एक अतिरिक्त ट्रेन की सौगात मिल गई है। गाड़ी संख्या 14309/14310 उज्जैन – देहरादून ट्रेन का विस्तार इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन तक कर दिया गया है। गुरुवार शाम सांसद शंकर लालवानी ने इस ट्रेन को लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता,अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक और अन्य रेलवे अधिकारी मौजूद रहे।
रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि गाड़ी संख्या 14309 लक्ष्मीबाई नगर – देहरादून एक्सप्रेस प्रति बुधवार व गुरुवार को शाम 6.40 बजे रवाना होगी।
हरिद्वार – देहरादून के लिए अब चार दिन ट्रेन।
जनसंपर्क अधिकारी श्री मीणा ने बताया कि इंदौर से देहरादून के लिए व्हाया दिल्ली, हरिद्वार एक ट्रेन प्रति शनिवार, रविवार पहले से संचालित हो रही है। एक और ट्रेन मिल जाने से अब सप्ताह में चार दिन बुधवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को यात्री हरिद्वार, देहरादून की यात्रा पर जा सकेंगे।
Related Posts
September 8, 2020 लोगों की जिंदगी पर काल बनकर टूट रहा कोरोना, एक ही दिन में 6 लोगों का निगल गया जीवन..! इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, इसमें कोई दो मत नही है। पर टेस्टिंग के […]
September 25, 2020 राहुल ने विराट को बौना साबित किया
♦️नरेंद्र भाले ♦️
आप का तो पता नहीं लेकिन मैं निश्चित ही गांव गया हूं। वहां मैंने […]
October 13, 2020 प्रवासी पक्षी हैं कमलनाथ, चुनाव बाद दिल्ली उड़ जाएंगे- नरोत्तम
भोपाल : 28 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनावों के चलते आरोप- प्रत्यारोप और वार- […]
January 11, 2021 वर्तमान में मित्रता को नए सिरे से परिभाषित करने की जरूरत है- स्वामी भास्करानंद
इंदौर : सच्चा मित्र निश्छल, निस्वार्थ और निष्कपट रिश्ते में बंधा होना चाहिए। अब मित्रता […]
February 14, 2025 पीडीएस चावल की कालाबाजारी के मामले में 11 के खिलाफ एफआईआर दर्ज
दिनांक 11-02-2025 को रेवती रेंज रोड पर सतीश मित्तल के गोदाम से खाद्य विभाग ने 800 बोरी […]
July 14, 2020 जीतू सोनी को अब लसूड़िया पुलिस ने 2 दिन की रिमांड पर लिया इंदौर : माय होम के मालिक जीतू सोनी को रिमांड अवधि ख़त्म होने के बाद मंगलवार को एम.आई.जी. […]
December 29, 2019 नवोदित सीए को मिलता है 8 से 24 लाख का पैकेज- छाजेड़ इंदौर : वक्त की मांग के अनुरूप सीए के सिलेबस में भी बदलाव किए गए हैं।कई पुराने टॉपिक […]