इंदौर : भंवरकुआ थाना क्षेत्र के पालदा में एक महिला की हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि महिला के प्रेमी ने चाकू से वार कर उसकी हत्या की। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ पुलिस हत्यारे प्रेमी की तलाश कर रही है।
ये था मामला।
मृतक महिला की पहचान वैजयंती उर्फ संगीता के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वह अपने पति बबलू के साथ बीते कुछ सालों से आरटीओ रोड के पीछे झोपड़पट्टी में रहकर मजदूरी करती थी। उसकी सुपरवाइजर विनोद से दोस्ती थी। करीब एक माह पूर्व संगीता पति को छोड़कर प्रेमी सुपरवाइजर विनोद के साथ रहने लगी थी। कुछ ही दिन में प्रेमी से विवाद होने पर वह उसे छोड़कर पुनः पति बबलू के साथ आकर रहने लगी थी। रविवार को महिला संगीता अपनी छोटी बेटी शिवानी के साथ पालदा के बाजार में खरीददारी करने गई थी, वहीं उसे प्रेमी विनोद मिल गया। उससे महिला संगीता की कहासुनी हो गई। इस पर प्रेमी विनोद ने चाकू से संगीता पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला संगीता को एमवायएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भंवरकुआ पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। हत्यारे प्रेमी विनोद की तलाश में टीमें भेजी गई है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही हत्यारा उसकी गिरफ्त में होगा।
Related Posts
June 7, 2024 अमेरिका सहित कई देशों में पढ़ाई जाती है शिवाजी महाराज की गुरिल्ला युद्धनीति
मजबूत थी शिवाजी महाराज की गुप्तचर व्यवस्था।
इंदौर : छत्रपति शिवाजी महाराज युगदृष्टा […]
March 12, 2025 तृतीय ट्रॉयल रन के तहत अब तक 6570 किलोग्राम यूनियन कार्बाइड अपशिष्ट का दहन
आसपास के ग्रामों में परिवेशीय वायु गुणवत्ता है निर्धारित मानक के भीतर।
इंदौर : उच्च […]
September 9, 2021 टी-20 क्रिकेट विश्वकप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, धोनी को बनाया टीम का मेंटोर
इंदौर : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड BCCI ने आगामी आईसीसी टी- 20 विश्व कप 2021 के लिए […]
February 5, 2021 मतदाता पुनरीक्षण सूची को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं की आहूत की गई बैठकें, अधिकाधिक नाम सूची में जुड़वाने के दिए गए निर्देश
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा 3, 4, 5 व राऊ के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक […]
November 6, 2022 आस्था व उल्लास के साथ संपन्न हुआ श्रीहरि – तुलसी का विवाह
इंदौर : कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी रविवार की शाम राजेंद्र नगर स्थित श्रीराम मंदिर में […]
July 11, 2024 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया के पाकिस्तान जाने की संभावना नहीं..!
बीसीसीआई दुबई या श्रीलंका में भारत के मैच आयोजित किए जाने का आईसीसी से करेगा […]
February 26, 2021 घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में फिर 25 रुपए की बढ़ोतरी..!
इंदौर : सरकारी तेल कंपनियों ने आम आदमी को एक बार फिर बड़ा झटका दिया है। तेल कंपनियों ने […]