इंदौर : राहगीरों से चैन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले प्रकरण में 2 माह से फरार इनामी आरोपी को खजराना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपी ने कनाडिया थाना क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। पकड़ा गया आरोपी दोपहिया वाहन द्वारा पीछे से आकर अपने साथियों के साथ लूट की घटना को अंजाम देता था।आरोपी की गिरफ्तारी हेतु दो हजार रुपए के इनाम की उद्घोषणा की गई थी।आरोपी के विरुद्ध पहले से एक दर्जन अपराध पंजीबद्ध हैं।आरोपी के विरुद्ध न्यायालय से भी दो गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे।आरोपी का नाम असलम उर्फ मच्छी निवासी खजराना इंदौर हाल मुकाम हबीब कॉलोनी खजराना इंदौर बताया गया है।जो घटना दिनांक से फरार चल रहा था।
आरोपी से पूछताछ एवं जांच में पता चला कि वह खजराना थाना के दो मामलों के अलावा थाना कनाडिया के अपराध धारा 392 भादवि की चैन स्नैचिंग की घटना में भी घटना दिनांक से फरार चल रहा था।खजराना पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उक्त अपराध के संबंध में थाना कनाडिया को सूचित किया गया अग्रिम कार्रवाई थाना कनाडिया द्वारा की जा रही है।
आरोपी के विरुद्ध थाना खजराना अपराध धारा 399 , 402 भादवि तथा एक अन्य प्रकरण अपराध धारा 25 आयुध अधिनियम में गिरफ्तारी वारंट न्यायालय द्वारा जारी किया गया था, जिसमें आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
Related Posts
August 8, 2023 नौ दिवसीय वेदलक्षणा गोश्रद्धा महामहोत्सव 4 अक्टूबर से
इंदौर के लालबाग परिसर में आयोजित होगा महामहोत्सव।
गोकथा, संगोष्ठी, भजन संध्या और कवि […]
August 6, 2021 घर की अलमारी से सोने- चांदी के आभूषण चुराने वाली महिला गिरफ्तार, एक लाख रुपए कीमत के जेवरात जब्त
इंदौर : घर में से अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी करने वाली महिला आरोपी को […]
July 28, 2019 मिनी मैराथन में सैकड़ों छात्राओं ने लिया भाग इंदौर: भारतीय जैन संगठन के बैनर तले मिनी मैराथन का आयोजन रविवार को किया गया। इस मैराथन […]
September 2, 2024 अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी मोदी सरकार
स्टेट प्रेस क्लब, मप्र के संवाद कार्यक्रम में बोले कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख […]
March 12, 2024 आधारभूत संरचनाओं के विकास और जरूरतों को ध्यान में रखकर बनेगा विजन डॉक्यूमेंट – 2050
अधिकारियों के मैदानी भ्रमण की मॉनिटरिंग के लिए बनेगा पोर्टल और एप।
कलेक्टर आशीष सिंह […]
January 3, 2024 फिलहाल लागू नहीं होगा हिट एंड रन मामले में नया कानून
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक में केंद्र सरकार ने […]
April 29, 2023 जेवरात चमकाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली गैंग के सरगना सहित 4 बदमाश गिरफ्तार
गोल्ड पॉलिश के नाम पर जेवरात पर हाथ साफ कर देते थे आरोपी।
इंदौर : गोल्ड पॉलिश के नाम […]