इंदौर : टांडा जिला धार की गैंग का शातिर नकबजन क्राइम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में आ गया है।
क्राइम ब्रांच व लसुडिया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे धर- दबोचा गया। आरोपी नकबजन से लगभग 10 से 15 लाख रूपए के आभूषण व अन्य सामान बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ठाकुर उर्फ ठकरिया उर्फ ठाकरा पिता स्व. रामलासिंह जमार निवासी ग्राम बराड़ तहसील कुक्षी थाना टांडा जिला धार का होना बताया। आरोपी ठाकरिया ने अपने साथियों के साथ मिलकर, इन्दौर जिले के थाना लसुडिया, खजराना, राजेन्द्र नगर एवं लसुडिया में घरों मे ताले तोड कर वारदात करना कबूल किया।
आरोपी ने बताया कि टांडा की गैंग इन्दौर शहर के बाहरी क्षेत्र की कालोनियों में सुने व ताला बंद मकानों की रेकी कर, रात में वारदातों को अंजाम देती थी।
आदतन अपराधी है आरोपी।
आरोपी के 15 वर्ष पुराने स्थाई वारंट थाना अन्नपूर्णा एवं चंदन नगर में थे। साथ ही 2 गिरफ्तारी वारंट थाना राजेन्द्र नगर इन्दौर भी लंबित होना पाया गया। आरोपी ठकरिया एक आदतन अपराधी है जिसके विरूद्ध 12 से अधिक चोरी के मामले दर्ज हैं। आरोपी को रिमांड पर लेकर अन्य साथियों और की गई वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
November 1, 2023 हार की बौखलाहट में झूठे आरोप लगा रही कांग्रेस
विकास के मुद्दों पर नहीं, झूठे हथकंडे अपनाकर चुनाव लड़ना चाहती है कांग्रेस : नरेंद्र […]
June 30, 2022 हर वार्ड में खोलेंगे महापौर कार्यालय, शिकायतों का होगा त्वरित समाधान – शुक्ला
नागरिकों को नगर निगम नहीं जाना पड़ेगा, निगम उनके वार्ड में आएगी।
इंदौर : कांग्रेस के […]
January 8, 2019 सभी धर्मों के गरीबों को मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण का लाभ सामान्य वर्ग को आर्थिक आधार पर दिए जा रहे 10 फीसदी आरक्षण का लाभ हिंदुओं के साथ मुस्लिम, […]
March 13, 2023 कलयुगी पुत्र ने पिता को पीट पीट कर उतारा मौत के घाट
इंदौर : रंगपंचमी पर पिता - पुत्र के रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना घटित हो गई। नराधम […]
January 7, 2022 पिनेकल ड्रीम्स का पार्टनर वडेरा उज्जैन से पकड़ा गया, चार साल से था फरार
इंदौर : पिनेकल ड्रीम्स घोटाले सहित 400 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी के 11 मामलों में […]
June 7, 2023 कमीशन खोर है शिवराज सरकार, 80 फीसदी तक खाया जा रहा कमीशन
इंदौर प्रेस क्लब के प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार पर लगाए […]
October 17, 2021 सेंट्रल जेल में मनाया गया नवरात्रि का पर्व, कैदियों ने बढ़चढ़ कर निभाई भागीदारी
इंदौर : इन दिनों सेंट्रल जेल का माहौल बदला- बदला सा है। जेल में सांस्कृतिक,संगीत,खेलकूद […]