अधिकारियों को दिये निर्देश, पानी की निकासी का करें उचित प्रबंध।
इंदौर : मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने इंदौर प्रवास के दौरान बीते शुक्रवार को तेज बारिश के बाद हुए शहर में जगह – जगह हुए जलजमाव और ट्रैफिक जाम को लेकर अधिकारियों से जवाब – तलब किया। कलेक्टर आशीष सिंह ने उन्हें अवगत कराया कि अचानक हुई तेज बारिश के बाद कई स्थानों पर जल निकासी बाधित हो गई थी, इससे प्रमुख चौराहों पर यातायात जाम की स्थिति निर्मित हुई। इस संबंध में नगर निगम के मैदानी अमले द्वारा तत्काल निकासी के प्रबंध किए गए। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि भविष्य में ऐसी स्थिति निर्मित नहीं हो इसके लिए जिला प्रशासन, नगर निगम व इंदौर विकास प्राधिकरण उचित और स्थायी प्रबंध सुनिश्चित करें। इस दौरान जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित सभी विधायक गण संभागायुक्त दीपक सिंह पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता, आयुक्त नगर निगम शिवम वर्मा भी उपस्थित थे।
Related Posts
April 17, 2024 वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में उत्साह के साथ मनाई जाएगी रामनवमी
इंदौर : पावन सिद्ध धाम श्री लक्ष्मी - वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग, इंदौर में […]
March 20, 2020 कमलनाथ सरकार का जाना कांग्रेस के आंतरिक कलह का नतीजा- नेमा इंदौर : बीजेपी के नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कमलनाथ
के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे को […]
January 30, 2025 महाकुंभ में भगदड़ की होगी न्यायिक जांच, तीन सदस्यीय समिति गठित
हादसे में मृतकों की संख्या 30 हुई। 25 की हुई शिनाख्त, 60 घायलों का इलाज जारी।
मृतकों […]
March 12, 2021 बीजेपी महिला मोर्चा ने फूंका कांग्रेसी नेता हुड्डा का पुतला, महिला दिवस पर महिलाओं के अपमान का लगाया आरोप
इन्दौर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्रसिंह […]
February 9, 2023 11 फरवरी से प्रारंभ होगा जनजातीय फूड फेस्टिवल और जड़ी – बूटी मेला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह करेंगे मेले का शुभारंभ।
लालबाग में आयोजित इस मेले में लगेंगे […]
April 19, 2021 बीजेपी के पितृपुरुष रहे कुशाभाऊ ठाकरे के भतीजे की समुचित इलाज न मिलने से मौत
इंदौर : भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे के […]
April 1, 2022 गुड़ीपड़वा,भारतीय नववर्ष के स्वागत में राजेन्द्र नगर में निकलेगी शोभायात्रा
इंदौर : गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि, नवसंवत्सर विक्रम संवत 2079 के प्रथम दिवस पर हिन्दू […]