इंदौर : यातायात प्रबंधन पुलिस ने शराब की पेटियों से भरी स्कार्पियो को पकड़ा है। पकड़ी गई शराब की कीमत लाखों रुपए बताई गई है।
लव- कुश चौराहे से पकड़ी गई शराब से भरी स्कार्पियों।
मिली जानकारी के मुताबिक बीट क्षेत्र बाणगंगा के प्रभारी सूबेदार गजेंद्र निगवाल अपनी टीम के साथ यातायात प्रबंधन का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान शाम 7 बजे के करीब लवकुश चौराहा पर वाहन MP12-D-1897 स्कोर्पियो सुपर कॉरिडोर तरफ से आ रही थी, उसे सिग्नल रेड होने पर रुकने का इशारा किया तो वाहन चालक ने गाड़ी अचानक उज्जैन रोड की ओर मोड़ दी। यह देख सूबेदार गजेंद्र सिंह निगवाल, आरक्षक मोहब्बत सिंह सोलंकी एवं सैनिक प्रवीण ने गाड़ी रुकवाई तो चालक वाहन छोड़कर भाग गया, वाहन में बैठे एक अन्य व्यक्ति से ड्राइवर के भागने का कारण पूछा गया तो वह इधर उधर की बाते करने लगा। यातायात प्रबंधन पुलिस की टीम ने वाहन संदिग्ध लगने पर चेक किया तो पाया कि उक्त वाहन में शराब की पेटियां रखी है। वाहन में 23 पेटी बीयर एवं 15 पेटी देशी शराब कीमत करीब 1,17000 रुपये भरी थी, जिस पर स्कार्पियो सहित शराब जब्त कर थाना बाणगंगा में अपराध क्रमांक 519/ 2022 दर्ज कराया गया।
Related Posts
September 28, 2020 साढ़े चार सौ से ज्यादा मिले संक्रमित पर ग्रोथ रेट में आई कमीं
इंदौर : शनिवार को 22 फीसदी के ऊपर पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा रविवार को घटकर 15 […]
October 5, 2017 यशवंत के बाद शौरी का अटैक, नोटबंदी को बताया मनी लॉन्ड्रिंग स्कीम नई दिल्ली. मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों को लेकर बीजेपी के अंदर से विरोध के स्वर बुलंद हो […]
August 8, 2023 वामा साहित्य मंच का मिलन समारोह संपन्न
विभिन्न समूह बनाकर दी गई उत्सव आधारित प्रस्तुतियां।
इंदौर : वामा साहित्य मंच ने […]
March 1, 2025 अटलजी ने परमाणु परीक्षण कर देश को ताकतवर देशों की कतार में ला खड़ा किया..
देश और प्रदेश की भाजपा सरकार हर गरीब का जीवन बदलने का काम कर रही है : […]
October 26, 2022 राम राज्य की अवधारणा को साकार करने के लिए काम करें टीम मध्यप्रदेश – सीएम शिवराज
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की प्रगति, विकास और कल्याण के लिए दिलाए दीपावली […]
January 26, 2023 पठान फिल्म के विरोध के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी पर समुदाय विशेष ने जताई नाराजगी
पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, आरोपियों के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई की मांग।
इंदौर : […]
November 28, 2018 मतदान के अंतिम चरण में भिड़े कांग्रेस- बीजेपी कार्यकर्ता इंदौर में विधानसभा चुनाव के मतदान के आखरी क्षणों में बीजेपी - कांग्रेस के कार्यकर्ताओं […]