अवैधानिक गतिविधियाँ गार्डन में न हो संचालित- महापौर।
सफ़ाई व्यवस्था के साथ स्थानीय समस्याओं पर भी किया संवाद।
इंदौर : रहवासियों की माँग पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने विधानसभा चार के वार्ड 83 का दौरा किया। क्षेत्रीय रहवासियों के आग्रह पर उन्होंने स्थानीय गार्डन का भी निरीक्षण किया। महापौर ने रहवासियों के साथ संवाद स्थापित कर सफ़ाई व्यवस्था का जायजा लिया ,वहीं गार्डन के सौदर्यकरण पर विचार करने आ आश्वासन दिया। महापौर ने रहवासियों से कहा कि गार्डन का उपयोग आपके लिए है, इसलिए इसका ध्यान रखना भी आपका कर्तव्य है।रहवासियों को समझाइश देते हुए महापौर ने कहा कि किसी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि गार्डन परिसर में संचालित नहीं हो इसका ध्यान रखें। गार्डन किसी एक व्यक्ति के स्वामित्व का नहीं है यह क्षैत्र के हर वर्ग के लिए है। महापौर ने क्षेत्रीय रहवासियों से वार्ड की स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा कर उसके त्वरित निदान करने के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ प्रमुख रहवासियों के निवास पर भी पहुँचे और सौजन्य भेंट की।
Related Posts
- March 7, 2022 राजेन्द्र नगर में महिला दिवस के उपलक्ष्य में सम्मान, क्विज व प्रश्नोत्तरी के कार्यक्रम आयोजित
इंदौर : अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र समाज राजेन्द्र नगर में […]
- June 15, 2021 एएसपी के साथ मारपीट करने वाले कांस्टेबलों के खिलाफ मामला दर्ज
भोपाल : राजधानी भोपाल में पुलिस रेडियो के एडिशनल एसपी डीएम शाक्य के साथ मारपीट एवं […]
- February 2, 2023 प्रवासी भारतीय सम्मेलन और इन्वेस्टर्स समिट के दौरान मुस्तैदी से ड्यूटी करनेवाले पुलिसकर्मी सम्मानित
अन्य जिले के पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को भी भेजे गए प्रशस्ति पत्र।
इंदौर : शहर में […]
- March 1, 2023 निवेदिता सराफ अभिनीत मराठी नाटक का मंचन 4 व 5 मार्च को होगा
इन्दौर : सानंद न्यास के पांच दर्शक समूहों के लिए नाटक 'मी, स्वरा आणि ते दोघं का मंचन […]
- February 4, 2022 अन्ना ने लागू स्मृति टेबल टेनिस और जयराज ने साहू स्मृति कैरम स्पर्धा के खिताब पर जमाया कब्जा
इंदौर : असली दुनिया के अन्ना दुराई ने इंदौर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित अतुल लागू स्मृति […]
- March 8, 2023 घरेलू सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग करना पड़ा महंगा, अदालत ने सुनाई 2 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा
इंदौर : घरेलू गैस सिलेंडर एवं केरोसिन का व्यवसायिक उपयोग करने वाले आरोपी को 2 वर्ष के […]
- April 20, 2021 सकारात्मक बातों को करें हाइलाइट, सामूहिक प्रयासों से ही महामारीं पर पाई जा सकती है विजय- विजयवर्गीय
इंदौर : कोरोना जैसी महामारीं सौ साल में एक बार आती है।हालात पर काबू पाने के लिए शासन- […]