फाइनल में सुधीर वर्मा को किया पराजित।
इंदौर : मीडिया सीरीज बैडमिंटन प्रीमियर लीग सीजन – 5 का खिताब रफी मोहम्मद शेख ने जीता। फाइनल में उन्होंने सुधीर वर्मा को पराजित किया। रफी मोहम्मद शेख ने लगातार तीसरे वर्ष इस खिताब को जीता है।
फाइनल में पहला गेम सुधीर वर्मा ने जीतकर रोमांच बढ़ा दिया था पर रफी मोहम्मद शेख ने अगले दोनों गेम व मैच जीतकर खेल पर अपनी मजबूत पकड़ को साबित कर दिया।
इसके पूर्व खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों रफी मोहम्मद शेख ने अनिल त्यागी और सुधीर वर्मा ने धर्मेश यशलहा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
स्पर्धा का पुरस्कार वितरण इंदौर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष और स्पर्धा के आयोजक दीपक कर्दम, कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, वरिष्ठ खेल पत्रकार राजू घोलप, अंकुर जायसवाल और अन्य की उपस्थिति में किया गया। विजेता खिलाड़ी को ट्रॉफी और वाशिंग मशीन व उपविजेता को रनर अप ट्रॉफी और ओवन पुरस्कार स्वरूप भेंट किए गए। अहम बात ये रही कि स्पर्धा में भाग लेने वाले सभी मीडियाकर्मियों को भी पुरस्कार दिए गए। स्पर्धा का आयोजन देवी अहिल्या विवि के खंडवा रोड स्थित बैडमिंटन हॉल में किया गया था।
Related Posts
April 15, 2021 अदिति की मानवीय पहल, सेनिटाइजर के छिड़काव के साथ उपलब्ध करा रही भाप और ऑक्सीमेड मशीन
इंदौर : लोकोपकार सेवा वाटिका वेलफेयर सोसायटी की ओर से कोरोना से प्रभावित क्षेत्रों में […]
December 31, 2019 60 फ़ीट ऊंचाई से गिरी लिफ्ट, उद्योगपति सहित 6 की मौत इंदौर : महू के पातालपानी स्थित निजी फार्म हाउस में मंगलवार शाम हुए भीषण हादसे में […]
April 10, 2023 डिसूजा के गीत और डीजे की धुनों पर जमकर थिरके युवा
प्रेस्टीज फिल्म फेस्टिवल का हुआ समापन।
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट […]
January 30, 2021 यंग आदिवासी और अटल फुटबॉल क्लब ने अपने मैच जीतकर दूसरे दौर में बनाई जगह
इन्दौर : इन्दौर पुलिस एवं खेल व युवा कल्याण विभाग म.प्र. के संयुक्त तत्वावधान में […]
June 3, 2022 निर्वाचन आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण, किसी भी वार्ड से चुनाव लड़ सकते हैं, प्रत्याशी
इंदौर : सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक ख़बर को लेकर निर्वाचन आयोग ने स्पष्टीकरण जारी किया […]
May 9, 2020 गोकुलदास अस्पताल में होगा डेथ ऑडिट – कलेक्टर इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा है कि गोकुलदास हॉस्पिटल प्रबंधन की लापरवाही के मामले […]
July 14, 2022 नाथद्वारा में इंदौर के सैकड़ों भक्तों ने निकाली भव्य शोभायात्रा, तीन दिन चला भक्ति अनुष्ठान
भगवान कृष्ण की नगरी नाथद्वारा में इंदौर के 500 भक्तों ने किया तीन दिवसीय […]