लोन देने पर लगाई रोक।
इंदौर : देश की सबसे बड़ी एनबीएफसी बजाज फाइनेंस को तगड़ा झटका लगा है। बैंकिंग सेक्टर के रेग्यूलेटर भारतीय रिजर्व बैंक ने बजाज फाइनेंस लिमिटेड से फौरन दो लेंडिंग प्रोडक्ट्स ईकॉम (eCOM) और इंस्टा ईएमआई कार्ड (Insta EMI Card) के तहत लोन की मंजूरी देने और डिस्पर्समेंट पर रोक लगाने का आदेश दिया है। आरबीआई का ये आदेश फौरी तौर पर लागू हो गया है।
भारतीय रिजर्व बैंक ने ये आदेश जारी करते हुए कहा कि कंपनी द्वारा आरबीआई की डिजिटल लेंडिंग गाइडलाइन का पालन नहीं करने के चलते ये आदेश जारी किया गया है। आरबीआई ने अपने स्टेटमेंट में कहा, ये कार्रवाई इसलिए जरुरी हो गई क्योंकि कंपनी भारतीय रिजर्व बैंक के डिजिटल लोन के दिशा- निर्देशों के मौजूदा प्रावधानों का पालन नहीं कर रही थी। खासतौर से इन दो लोन प्रोडक्ट्स के तहत कर्ज लेने वालों को महत्वपूर्ण फैक्ट स्टेटमेंट जारी ना करने और दूसरे डिजिटल लोन की मंजूरी देने में मुख्य फैक्ट स्टेटमेंट्स में कमियों के कारण यह कार्रवाई जरुरी हो गई थी।
Related Posts
September 4, 2024 इंदौर से कटड़ा जाने वाली मालवा एक्सप्रेस निरस्त
इंदौर : उत्तर रेलवे के पलवल स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य हेतु लिए गए ब्लॉक के कारण […]
October 2, 2022 सेना में भर्ती के नाम पर युवाओं से लाखों रुपए ठगने वाला युवक गिरफ्तार
रीवा में दो दर्जन युवाओं से की 80 लाख रुपए की ठगी, ज्वाइनिंग लेटर व आईकार्ड […]
March 3, 2023 अदालत की हवालात से मुलजिम को भगाने वाले आरक्षक को एक वर्ष का सश्रम कारावास
इंदौर : जेल से न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए लेकर गये मुल्जिम को भगाने वाले पुलिस […]
December 2, 2021 बैतूल में बस- ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत, 5 की मौत, 25 घायल
बैतूल : मुलताई के पास बुधवार को बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बस […]
May 4, 2021 पंडितजी सेवा न्यास गरीब वर्ग के कोरोना पीड़ितों को निःशुल्क उपलब्ध कराएगा दवाइयां
इंदौर : कोरोना के इलाज के नाम पर मची लूट-खसोट के बीच ऐसे देवदूत भी हैं जो मानवता का […]
April 21, 2025 पितृपर्वत पर सुंदरकांड के जरिए बही भक्तिरस की धारा
रसराज महाराज ने किया सुंदरकांड का पाठ।
झुलसाती गर्मी से जनमानस की सुरक्षा की कामना […]
May 17, 2020 डेढ़ हजार यात्रियों को लेकर रवाना हुई श्रमिक स्पेशल ट्रेन इंदौर : लॉकडाउन के चलते इंदौर में फंसे लगभग 1480 लोगों (श्रमिकों व छात्रों ) को स्पेशल […]