इंदौर : शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाले झांसेबाज को महिला थाना पुलिस ने उज्जैन से गिरफ्तार किया। आरोपी, पीड़िता को वीडियो बनाकर वायरल करने एवं किसी को बतानें पर जान से मारने की धमकी देता था।
महिला थाना इंदौर पर पीड़िता ने आकर शिकायत की थी कि आरोपी प्रदीप साहू निवासी पवासा मक्सी रोड उज्जैन ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। अब वीडियो बनाने और वायरल करने की धमकी देकर रुपए ऐठता है। किसी को बताने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। उक्त शिकायत पर अपराध क्रमांक 57/2021 धारा 376 ( 2 ) छ, 376 ( 2 )1, 506 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 354 सी भादवि एवं 66 ई आईटी एक्ट का भी इजाफा किया गया।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश मे कई बार दबिश दी गई मगर आरोपी उज्जैन पवासा का रहने वाला था तथा शातिर किस्म का होने से पुलिस के हाथ नहीं लगा। इस बीच 4 अगस्त को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिलने पर आरोपी को घर से गिरफ्तार कर इंदौर लाया गया। आरोपी के खिलाफ दर्ज प्रकरण में लगाई गई धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
June 12, 2024 मां अहिल्या के व्यक्तित्व और कृतित्व पर किया गया काव्य पाठ
इन्दौर : देवी अहिल्याबाई होलकर के त्रिशताब्दी जन्मोत्सव के निमित्त मातृभाषा उन्नयन […]
October 30, 2021 सूरत, जोधपुर, प्रयागराज के लिए इंदौर से शुरू होगी सीधी उड़ान सेवा
इंदौर : केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 31 अक्टूबर को इंदौर से […]
July 11, 2024 ग्राहक बनकर क्राइम ब्रांच ने वाहन चोर को रंगे हाथों धर – दबोचा
आरोपी के कब्जे से 02 दोपहिया वाहन बरामद।
क्राइम ब्रांच इंदौर ने ग्राहक बनकर शातिर […]
March 25, 2020 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद इंदौर में कर्फ्यू का ऐलान इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी लोकेश कुमार जाटव ने कोरोना वायरस के संक्रमण से […]
May 17, 2021 संस्था अरदास ने कोरोना पीड़ितों के लिए शुरू की निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा, संपर्क नम्बर भी किया जारी
इन्दौर : मां अहिल्या की नगरी इंदौर में दानदाताओं की कोई कमी नहीं है। अगर लक्ष्य तय हो […]
June 17, 2021 बंगाली ओवर ब्रिज की डिजाइन में तकनीकि खामी दूर कर जल्द तैयार करें नया प्रस्ताव, मंत्री सिलावट ने दिए निर्देश
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने निर्देश दिए है कि सुगम यातायात, जनता की […]
May 25, 2022 50 आंगनवाड़ियों को गोद लेंगे अभिनेता अक्षयकुमार, एक करोड़ भी देंगे
भोपाल : मप्र की आंगनवाडियों की दशा सुधारने के लिए शुरू किए गए जन सहयोग अभियान को जोरदार […]