वसंत राशिनकर काव्य साधना पुरस्कारों की भी की गई घोषणा।
इंदौर : आपले वाचनालय एवं मासिक पत्रिका सर्वोत्तम द्वारा उत्कृष्ट मराठी काव्य कृतियों को दिए जाने वाले वसंत राशिनकर स्मृति अखिल भारतीय सम्मानों की घोषणा कर दी गई है। संस्था सचिव संदीप राशिनकर ने बताया कि देशभर से आई काव्य संग्रहों की प्रविष्टियों में से निर्णायक मंडल ने लातूर के प्रतिभाशाली कवि प्रताप वाघमारे की कृति सांजार्त का चयन कविवर्य वसंत राशिनकर स्मृति अ. भा. सम्मान ‘ 2023 के लिए किया है। इसके पूर्व सर्वश्री रविचन्द्र हडसनकर ,दासू वैद्य ,गीतेश गजानन शिंदे, संजय चौधरी, डॉ. विशाल इंगोले, राजू देसले एवं डॉ.बाला साहेब लबडे इस प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं।
उल्लेखनीय काव्य कृतियों को दिए जाने वाले वसंत राशिनकर काव्य साधना अ. भा. सम्मान 2023 के लिए बेलगांव की हर्षदा सुंठणकर की कृति कपडे वाळत घालणारी बाई , ठाणे के उदय भिडे की कृति बोलकी चित्रे , पुणे की सीमा गांधी की कृति मनाचे सोहले, ऋचा दीपक कर्पे देवास की कृति आभास, अमळनेर के रमेश पवार की कृति गावगाड्याच्या पडझडीचे संदर्भ, उदगीर के प्रो. ज्ञानेश्वर हंडरगुलीकर की कृति अभंग ज्ञानेश्वर , पुणे की संजीवनी बोकील की कृति हिरव्या सूक्तांच्या प्रदेशात का चयन किया गया है। आपले वाचनालय राजेंद्र नगर में निकट भविष्य में होने वाले गरिमामय समारोह में ये सम्मान प्रदान किए जाएंगे।