कांग्रेस की आपत्ति के बाद एक बूथ से महिला पीठासीन अधिकारी को हटाया।
उज्जैन : उज्जैन लोकसभा सीट पर जोर – शोर से मतदान जारी है। यहां बीजेपी प्रत्याशी अनिल फिरोजिया और कांग्रेस के उम्मीदवार महेश परमार के बीच मुख्य मुकाबला है।
सीएम मोहन यादव ने परिवार सहित पहुंचकर किया मतदान।
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने उज्जैन में श्री नारूमल गगनदास सिन्धी अलखधाम धर्मशाला, फ्रीगंज के बूथ क्रमांक 60 पर पहुंचकर मतदान किया। पत्नी श्रीमती सीमा यादव, पुत्र वैभव यादव, और अभिमन्यु यादव ने भी उनके साथ बूथ पर पहुंचकर मतदान किया व लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अपनी आहुति डाली।
पीठासीन अधिकारी को हटाया।
इस बीच उज्जैन में एक बूथ की महिला पीठासीन अधिकारी को कांग्रेस की आपत्ति के बाद हटा दिया गया।कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि बूथ क्रमांक 37 की महिला पीठासीन अधिकारी मोदी के पक्ष में वोट डालने की अपील मतदाताओं से कर रही है। इस बात की खबर मिलते ही कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार धरने पर बैठ गए और उक्त पीठासीन अधिकारी को हटाने की मांग की। इसके बाद उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार ने एक्शन लेते हुए उक्त बूथ से पीठासीन अधिकारी को हटा दिया।
सूत्रों के मुताबिक उज्जैन में मतदान को लेकर खासा उत्साह लोगों में नजर आ रहा है। हालांकि दोपहर में तेज गर्मी होने से मतदान की गति धीमी हो गई है। शाम को मतदान में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।
Related Posts
October 13, 2020 कोरोना अपडेट: 418 नए संक्रमित मिले, 5 मरीजों की गई जान
इंदौर : कोरोना संक्रमण का ग्रोथ रेट टेस्टिंग के अनुपात में 15 से 20 फीसदी के बीच दर्ज […]
May 29, 2020 फल मंडी खोलने को लेकर व्यापारियों ने की सांसद लालवानी से चर्चा, देरी होने पर फल खराब होने का जताया अंदेशा इंदौर : लॉकडाउन के कारण शहर में फलों और सब्जियों की आपूर्ति पर फर्क पड़ा है वहीं दूसरी […]
February 26, 2021 अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय स्तर के विमानतल के लिए केंद्र सरकार ने दिए 250 करोड़
नई दिल्ली : अयोध्या में निर्माणाधीन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम एयरपोर्ट के लिए […]
May 27, 2022 मंजूर बेग के समर्थन में सैकड़ों लोगों ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन
इंदौर : सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष समाजसेवी मंजूर बेग के समर्थन में सूफ़ी संतो और बड़ी […]
May 9, 2020 पैदल न चलें मजदूर, मप्र सरकार कर रही है घर वापसी के इंतजाम- सीएम शिवराज इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दूसरे प्रदेशों में फंसे मध्यप्रदेश के मजदूरों […]
December 18, 2022 बीजेपी ने फूंका बिलावल भुट्टो का पुतला, पाक के खिलाफ की नारेबाजी
पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो विश्व के नक्शे से उसका नामो निशान मिट जाएगा- […]
February 6, 2019 लक्ष्मीबाई केलकर की जीवनी से लोगों को प्रेरणा मिलती है- शांता अक्का इंदौर: राष्ट्रसेविका समिति की संस्थापक लक्ष्मीबाई केलकर के जीवन चरित्र पर लिखी गई मूल […]