जबलपुर।
शहर के गंगानगर स्थित रानी दुर्गावती गर्ल्स हॉस्टल 15 और 16 साल की छात्राएं गुरुवार को अपना खून बेचने के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचीं।
वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें ब्लड बैंक का रास्ता भी दिखा दिया था।
लेकिन जब तक वह अपना खून बेच पातीं, तब तक यह बात एक समाजसेवी तक पहुंच गई, जो उनकी मदद के लिए अस्पताल पहुंच गए।समाजसेवी ने अस्पताल में पहुंचकर छात्राओं से पूछा, तो उन्होंने कहा कि छात्रावास अधीक्षिका वैदेही ठाकुर ने सभी लड़कियों से 52 हजार रुपए की मांग की है।
बाद में हॉस्टल की लड़कियों को लेकर संजीवनी नगर पुलिस थाना पहुंचे, जहां छात्राओं ने बताया कि हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा ने अधीक्षिका के 52 हजार रुपए रुपए चुरा लिए थे।
इसका पता जब अन्य छात्राओं को चला तो उन्होंने उसके परिजनों को बुलाकर सारी जानकारी दी तथा उसे घर भेज दिया।
इसके बाद अधीक्षिका ने हॉस्टल की बाकी लड़कियों से रकम की भरपाई करने के लिए कहा।
छात्राओं के अनुसार, अधीक्षिका ने उन्हें रकम लौटाने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है।
ऐसे में हॉस्टल की लड़कियों ने दो-दो हजार रुपए अपनी स्कॉलरशिप से निकालकर दिए और रकम के लिए अपना खून बेचने का फैसला किया।
छात्राओं का आरोप है कि रकम न चुकाने की स्थिति में अधीक्षिका ने लड़कियों को हॉस्टल से निकालने की धमकी भी दी है।
Related Posts
September 2, 2024 अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी मोदी सरकार
स्टेट प्रेस क्लब, मप्र के संवाद कार्यक्रम में बोले कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख […]
May 1, 2023 गर्मी के मौसम में मानसून का नजारा, झूमकर बरसे बादल
इंदौर : दो दिन से मौसम का बिगड़ा मिजाज रविवार को जैसे चरम पर पहुंच गया। गर्मी के मौसम […]
January 10, 2025 केंद्रीय मंत्री गडकरी ने तेजाजी नगर से बलवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग का किया हवाई निरीक्षण
इंदौर संभाग में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का लिया जायजा।
केन्द्रीय मंत्री गड़करी […]
September 23, 2022 इंदौर रेलवे स्टेशन की विकास योजना में बाधक शास्त्री ब्रिज को लेकर होगी बैठक
रेलवे, मेट्रो और नगर निगम के अधिकारी बैठक कर वैकल्पिक रूट पर करेंगे चर्चा।
पार्क रोड […]
September 17, 2021 समृद्धि और विकास का महामार्ग साबित होगा दिल्ली- मुम्बई एक्सप्रेस वे- गडकरी
जावरा : दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे दुनिया का सबसे बड़ा हाइवे है। 1350 किमी लम्बाई के इस […]
December 17, 2018 कमलनाथ का राजतिलक, मप्र के 18 वे सीएम बनें भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सोमवार दोपहर मप्र के 18 वे […]
August 27, 2023 बड़वानी में जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर चावड़ा ने की बैठक
इंदौर : विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने शनिवार को बड़वानी जिले में […]