टेबल टेनिस में अंडर-13 में रजत पदक और अंडर -15 मिश्रित युगल इवेंट में कांस्य पदक जीते।
मप्र टेबल टेनिस एसोसिएशन ने दी बधाई।
इंदौर : शहर की उदीयमान टेबल टेनिस खिलाड़ी अद्विका अग्रवाल ने अमान, जार्डन (यूएई) के स्पोर्टस पैलेस में आयोजित डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेडर टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंडर-13 श्रेणी में सिल्वर मेडल और अंडर -15 मिश्रित युगल इवेंट में ब्रांज मेडल जीतकर महत्वपूर्ण उपलब्धि हांसिल की है।
अद्विका ने अंडर-13 श्रेणी में फायनल में हांगकांग की मजबूत प्रतिद्वंद्वी का बहुत जीवटता से मुकाबला किया और उसे 3-1 से हराकर सिल्वर मेडल प्राप्त किया। अंडर-15 में मिश्रित युगल इवेंट में अद्विका ने चैन्नई के निखिल मेनन के साथ मिलकर ब्रांज मेडल भी जीता। डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेडर टूर्नामेंट में इस बालिका ने बहुत जल्द टेबल टेनिस समुदाय में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में स्वयं को स्थापित किया है। अद्विका की इस सफलता पर एमपी टेबल टेनिस एसोसिएशन और शिशु कुंज स्कूल प्रबंधन ने बधाई देते हुए उनकी खेल यात्रा के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।
Related Posts
November 17, 2023 मतदान के दिन श्रमिकों को अवकाश नहीं देने वाली तीन औद्योगिक इकाइयों को कराया बंद
इंदौर : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैया राजा टी के निर्देश के बावजूद मतदान […]
December 31, 2022 गुजरात के नवसारी में बस-कार की टक्कर, 8 लोगों की मौत, 32 घायल
अहमदाबाद : गुजरात के नवसारी जिले में शनिवार सुबह नेशनल हाईवे पर फॉर्च्यूनर कार और […]
February 10, 2021 पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के राज्यों में हो सकती बारिश
नई दिल्लीः पहाड़ों में इन दिनों लगातार बर्फबारी का दौर जारी है। इससे हिमस्खलन भी खूब हो […]
February 23, 2021 कोरोना को लेकर चलाया जाएगा जागरूकता अभियान, रंगपंचमी की गेर पर इस बार भी छाया संकट…!
कोरोना गया नहीं: भ्रम में नहीं रहे-पूर्ण सावधानी रखें और सचेत रहे
मास्क लगाये/सोशल […]
September 23, 2022 आदिवासी कन्या छात्रावास की छात्राओं को कराया गया मांडू भ्रमण
इंदौर : शुक्रवार को शहर के आदिवासी कन्या छात्रावास की छात्राओं को मांडू भ्रमण कर कराया […]
April 10, 2025 बस्ती चलो अभियान के तहत मंत्री विजयवर्गीय ने किया संवाद
वार्ड क्रमांक 04 के दो बूथों पर पहुंचकर की रहवासियों से भेंट।
इंदौर : कैबिनेट मंत्री […]
October 24, 2020 उपचुनाव को लेकर आमसभाओं पर हाई कोर्ट की रोक को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती
नई दिल्ली : मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव चलते राजनीतिक दलों की […]