इंदौर : आनेवाले 10 वर्षों में इंदौर बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों को पीछे छोड़ देगा पर इसके लिए जरूरी है कि नगर निगम परिषद व मेयर बीजेपी का हो। जिला, जनपद और ग्राम पंचायत में भी बीजेपी के लोग चुनकर आए। ये बात सीएम शिवराज सिंह ने कही। वे जावरा कंपाउंड स्थित बीजेपी कार्यालय में अपेक्षित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करने के बाद मीडिया से चर्चा कर रहे थे।
इंदौर का विकास बीजेपी ने किया है।
सीएम शिवराज ने कहा कि आज इंदौर महानगर और जिले का जो विकसित स्वरूप नजर आता है, वह बीजेपी निगम, जिला, जनपद परिषद और प्रदेश सरकार की देन है। हमने मिलकर इंदौर को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया है। इसे निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए जरूरी है कि नगर निगम और पंचायत दोनों जगह बीजेपी के कार्यकर्ता चुनाव जीतकर आए। उन्होंने कहा कि बीजेपी की चुनावी तैयारियों की उन्होंने समीक्षा की है। कार्यकर्ता चुनाव के लिए पूरीतरह तैयार हैं।
Related Posts
June 3, 2023 ओटीटी और सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट से बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले
'संस्कृति बचेगी तो ही राष्ट्र बचेगा' विषय पर व्याख्यान में बोले उदय माहुरकर।
इंदौर : […]
October 19, 2024 ड्रेनेज समस्या के निवारण हेतु 500 करोड़ के टेंडर को हरी झंडी
अमृत परियोजना 2.0 के तहत होंगे 800 करोड़ के विकास कार्य।
ब्रिज व फ्लायओव्हर के नीचे […]
September 30, 2020 जैसी भी हो, बहुत सुंदर हो तुम…
सुंदर हो तुम
यूंही कह दो ना आज,कि सुंदर हो तुम।उलझी हुई सी भागती दौड़ती भी,पसंद हो […]
May 15, 2021 कुसुम फार्मा ने धार प्रशासन को कोरोना से मुकाबले के लिए भेंट की 15 लाख रुपए की 10 हजार दवाई किट
धार : कोरोना के खिलाफ जारी जंग में हर कोई अपने स्तर से जिला प्रशासन की मदद के लिए तत्पर […]
July 24, 2021 लोकमान्य तिलक व चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर प्रधानमंत्री ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को उनकी जयंती पर […]
March 26, 2022 भगवान झुलेलाल के जन्मोत्सव पर बहराणा साहब की धूमधाम से निकाली गई यात्रा
इंदौर : सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव तिथि अनुसार झूलेलाल मंदिर […]
February 12, 2022 बीजेपी नेता के घर पर हमले के मामले में कुछ युवक गिरफ्तार
इंदौर : भाजपा नेता क्रांति वाजपेयी के घर गुरुवार रात किए गए हमले के मामले में […]