अग्रसेन चौराहे पर द्वार निर्माण से बाधित हो रहा लेफ्ट टर्न
Last Updated: August 1, 2025 " 08:35 pm"
इंदौर ; पहले ही ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे शहर में बिना सोचे – समझे किए जा रहे निर्माण परेशानियों में और इजाफा कर रहे हैं।
शहर के व्यस्ततम मार्गों में से एक सपना-संगीता रोड पर अग्रसेन चौराहे के पास एक निर्माणाधीन द्वार ने लेफ्ट टर्न को ही बाधित कर दिया है। इसके चलते वाहनों के निकलने में बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। इस अत्यधिक व्यस्त चौराहे पर निर्माणाधीन द्वार से लेफ्ट टर्न की करीब 10 से 12 फीट जगह कम हो गई है।
हैरत की बात ये है कि लगातार बढ़ते ट्रैफिक के दबाव के चलते जहां व्यस्ततम मार्गों के लेफ्ट टर्न चौड़ा करने की कवायद की जा रही है, ऐसे में लेफ्ट टर्न को बाधित कर द्वार का निर्माण किए जाने की अनुमति किसने दी ये बड़ा सवाल है।