इंदौर : एमएमएसई अब अपने प्रोडक्ट्स को आसानी से एक्सपोर्ट कर पाएंगे। इसके लिए सांसद शंकर लालवानी और ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बैठक हुई जिसमें इंदौर के एमएसएमई को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपना सामान बेचने के लिए नि:शुल्क ट्रेनिंग देने पर सहमति बनीं है। ये ट्रेनिंग 6 से 8 महीनों की होगी, जिसमें विभिन्न देशों में प्रोडक्ट को बेचने के नियम, पैकिंग, आवश्यक लाइसेंस आदि के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।
इंदौर के एमएसएमई के लिए अच्छा मौका।
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इंदौर के एमएसएमई के लिए ये एक बढि़या मौका है, एक्सपोर्ट होगा तो रैवेन्यू बढ़ेगा, इंदौर में जॉब क्रिएशन होंगे और भारतीय उत्पादों की दुनिया भर में पहुंच बढ़ेगी।
‘इन्वेस्ट इंदौर’ के सचिव सावन लड्डा का कहना है कि इंदौर के प्रोडक्ट स्टार्टअप्स के लिए अच्छा मौका है जो इंटरनेशनल मार्केट को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, उन्हें ट्रेनिंग और एक्सपोजर मिलेगा।
ट्रेनिंग प्रोग्राम में भाग लेने की प्रकिया को लेकर जल्द ही एक फॉर्म जारी किया जाएगा, साथ ही आगामी स्टार्टअप के कार्यक्रम में भी इस बारे में जानकारी दी जाएगी।
Related Posts
April 24, 2022 वाजपेयी, डावर और सेन पुस्तक सेवी सम्मान से अलंकृत
इन्दौर : विश्व पुस्तक दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय अहिल्या केंद्रीय पुस्तकालय एवं […]
April 18, 2021 कोरोना कर्फ्यू की अवधि 5 दिन के लिए बढ़ाई, 23 अप्रैल तक बन्द रहेंगे नगरीय व्यावसायिक प्रतिष्ठान
इंदौर : जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए कोरोना कर्फ्यू 19 से 23 अप्रैल […]
July 23, 2020 सब्जी व फल मंडियां अब 25 जुलाई तक बंद रहेंगी..! इंदौर : कोरोना संक्रमण के मद्देनजर चोइथराम फल, सब्जी, आलू एवं प्याज मंडी तथा निरंजनपुर […]
May 8, 2020 औरंगाबाद में मालगाड़ी से कटकर मप्र के 16 मजदूरों की मौत, सीएम शिवराज ने 5 लाख के मुआवजे का किया ऐलान औरंगाबाद : औरंगाबाद में मालगाड़ी से कटकर 16 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार तड़के […]
July 29, 2021 60 लाख के बाल चोरी मामले में रेलवे प्रशासन मुकर रहा अपनी जिम्मेदारी से..!
इंदौर : हावड़ा जाने वाली ट्रेन से 10 क्विंटल से ज्यादा बाल चोरी होने के मामले में अभी तक […]
August 28, 2022 नोएडा में भ्रष्टाचार के ट्विन टॉवर जोरदार धमाके के साथ किए ध्वस्त
नोएडा : भ्रष्टाचार की बुनियाद पर खड़े नोएडा के सेक्टर 93 ए स्थित गगनचुंबी सुपरटेक ट्विन […]
November 7, 2020 मतदान के बाद फिर बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले, मौतों का भी बढ़ा ग्राफ..!
इंदौर : उपचुनाव के लिए मतदान होने के पहले तक कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट […]