इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 से कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल ने अपने क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की है कि इस चुनाव में अपने वोट के माध्यम से आपके लिए काम करने वाले व्यक्ति को चुनें, उसे अपना वोट मत देना जो घर में बैठ कर आराम करता है ।
पटेल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में पांच में जनसंपर्क के दौरान उन्होंने देखा कि क्षेत्र के विधायक ने जनता की समस्याओं के समाधान की दिशा में कोई काम नहीं किया। बुनियादी सुविधाओं का आज भी अभाव बना हुआ है।
पटेल ने कहा कि जो व्यक्ति पूरे 5 साल अपने घर में बैठकर आराम करने में लगा रहता हो वह आपके वोट का अधिकारी नहीं है । आप अपना वोट अपनी समस्याओं के समाधान, अपने क्षेत्र के विकास, अपने क्षेत्र में सुरक्षा और बेहतरी के लिए मुझे दीजिए आपके द्वारा दिया गया एक अवसर इस क्षेत्र की सूरत और सीरत को बदल देगा ।
तुलसी नगर के साथ धोखा नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि तुलसी नगर के निवासियों के साथ लगातार धोखाधड़ी की गई । इस कॉलोनी को वैध नहीं किया गया। इस कॉलोनी सहित इस पूरे क्षेत्र के विकास के लिए कोई योजना तैयार नहीं की गई । मैं यह वचन देता हूं कि इस कॉलोनी के लोगों के साथ धोखा नहीं होगा । मैं खुद सभी विभागों से एनओसी निकलवा कर दूंगा और इस कॉलोनी को वैध घोषित कराऊंगा।
Related Posts
January 26, 2024 पहला वोट प्रधानमंत्री मोदी को दें…
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सांसद शंकर लालवानी ने फर्स्ट टाइम वोटर्स से किया […]
March 11, 2021 महाशिवरात्रि पर प्री बुकिंग के जरिए ही दिया गया महाकाल मन्दिर में प्रवेश, सूखे मेवे से किया गया बाबा का श्रृंगार
उज्जैन : कोरोना संक्रमण के चलते इस बार बाबा महाकाल के दरबार में दर्शन- पूजन की व्यवस्था […]
September 15, 2022 यंग थिंकर्स की संगोष्ठी 27 – 28 अक्टूबर को, देश – विदेश के युवा करेंगे शिरकत
इंदौर : युवाओं में बौद्धिक विचार - विमर्श को बढ़ावा देने के लिए गठित संस्था यंग थिंकर्स […]
February 29, 2024 कथक कुंभ के जरिए स्थापित विश्व कीर्तिमान में इंदौर की भी रही सहभागिता
शहर की कथक नृत्यांगना प्रियंका वाघे ने अपनी शिष्याओं के साथ की कथक कुंभ में […]
April 9, 2021 शहर में लागू हुआ 60 घंटे का लॉकडाउन, खुली रही शराब की दुकानें
इंदौर : शुक्रवार शाम से नगरीय क्षेत्रों में लॉकडाउन लागू हो गया है। 60 घंटे का यह […]
February 8, 2019 सिंचाई विभाग की खेलकूद स्पर्धा 9 फरवरी से इंदौर: मप्र सिचाई विभाग की 29 वी अन्तरक्षेत्रीय खेलकूद स्पर्धा 9 से 14 फरवरी तक इंदौर […]
March 28, 2021 होलिका दहन के लिए वितरित किए जाने वाले कंडे भेजे गए मुक्तिधाम
इंदौर : होलिका दहन के लिए किष्किंधा धाम की गौशाला में गोपाष्टमी से बनाए जा रहे गोबर के […]