इंदौर : मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा इंदौर से अमित चौरसिया को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने बताया कि अमित चौरसिया को प्रदेश कांग्रेस का प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। चौरसिया पूर्व में भी उक्त जिम्मेदारी को निभा रहे थे। उक्त आशय का पत्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने द्वारा जारी किया गया है।
मुकेश नायक ने कहा कि चौरसिया कांग्रेस की रीति नीति और भावनाओं के अनुरूप कांग्रेस संगठन की मजबूती, प्रचार-प्रसार, विपक्ष की भूमिका को मीडिया के माध्यम से जनमानस तक पहुंचाने और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर कर जनता के बीच पूरी सक्रियता के साथ अपना पक्ष रखेंगे।
अमित चौरसिया को पुनः मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्डा, जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव, प्रदेश सचिव राजेश चौकसे,गिरधर नागर,जय हार्डिया,इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे,अनिल यादव,अफसर पटेल, विनय बाकलीवाल, रमेश यादव उस्ताद,दीपक पिंटू जोशी, अमन बजाज,सच सलूजा,पार्षद राजू भदौरिया,सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने बधाई दी है।
Related Posts
September 11, 2019 कमलनाथ सरकार के खिलाफ बीजेपी का ‘घंटानाद आंदोलन’ इंदौर : नौ माह पुरानी कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के खिलाफ बुधवार को प्रदेशव्यापी आंदोलन […]
June 11, 2022 शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर निगमायुक्त ने दो अधिकारियों का वेतन रोका
इंदौर : नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने आदेश जारी कर नर्मदा प्रोजेक्ट के कार्यपालन […]
April 3, 2021 पीली गैंग की खुलेआम गुंडागर्दी, प्रेस की आजादी पर किया हमला, अखबार के दफ्तर में घुसकर की तोड़फोड़
इंदौर : पीली गैंग की इतनी बेख़ौफ़ और उद्दंड हो गई है कि अब वह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ […]
May 24, 2021 खंडवा के जनसंपर्क अधिकारी का निलंबन वापस, संभागायुक्त ने किया बहाल
इंदौर : खंडवा के जिला जनसम्पर्क अधिकारी बृजेन्द्र शर्मा को 24 घंटे में ही पुनः बहाल कर […]
February 16, 2025 यंग प्रोफेशनल स्कीम के तहत 03 हजार भारतीयों को वीजा देगा यूके
लंदन : ब्रिटिश सरकार ने UK-India यंग प्रोफेशनल्स स्कीम 2025 के तहत भारतीय नागरिकों के […]
December 4, 2020 रतलाम में तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया
रतलाम : कुछ दिनों पूर्व हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने […]
February 1, 2023 अगले 25 साल का ब्लू प्रिंट है केंद्रीय बजट
गरीबों, किसानों, युवाओं,महिलाओं और आम नागरिकों के लिए उम्मीदें जगाने वाला है […]