राष्ट्रपति ट्रंप के साथ रिश्तों में आई तल्खी के बाद लिया अपना राजनीतिक दल बनाने का फैसला।
नई दिल्ली : Tesla और Spacex के प्रमुख एलन मस्क अमेरिकी राजनीति में सक्रिय होने जा रहे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ रिश्तों में तल्खी आने के बाद एलन मस्क ने ये निर्णय लिया है। राष्ट्रपति ट्रंप के “बिग ब्यूटीफुल बिल” की मस्क ने कड़ी आलोचना की थी, जिसमें इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए टैक्स क्रेडिट को समाप्त करने का प्रावधान था। इस विवाद के बीच, मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक सर्वेक्षण किया, जिसमें उन्होंने पूछा कि क्या अमेरिका को एक नई राजनीतिक पार्टी की आवश्यकता है जो देश के 80% मध्यम वर्ग के लोगों का प्रतिनिधित्व करें..? 5 लाख से अधिक लोगों ने इस सर्वे में भाग लिया, जिनमें से 83% ने “हां” में उत्तर दिया। मस्क का यह निर्णय राष्ट्रपति ट्रंप के साथ रिपब्लिकन पार्टी के लिए भी चिंता का विषय है, क्योंकि मस्क ने ट्रम्प के चुनाव अभियान का जोर – शोर से समर्थन किया था। इस घटनाक्रम का Tesla के शेयरों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। बहरहाल, मस्क का कदम अमेरिका की राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है।
Related Posts
April 7, 2024 इंडिया गठबंधन को मप्र की खजुराहो सीट पर लगा झटका
सपा प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन हुआ खारिज।
2009 में विदिशा से कांग्रेस के […]
February 14, 2021 केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से मिले सांसद लालवानी, इंदौर में टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने की मांग की।
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने शहर में टेक्सटाइल पार्क बनवाने हेतु केंन्द्रीय कपड़ा […]
August 4, 2021 पुरुष हॉकी में मिली निराशा अब महिला टीम से आस, लवलीना का पदक तय…
ओलिम्पिक विशेष
भारतीय महिला हाँकी तो उम्मीद से बेहतर दे चुकी है, लेकिन पुरुष हाँकी […]
January 17, 2019 पत्रकार की हत्या के मामले में बाबा राम- रहीम को उम्रकैद पंचकूला: 16 साल पहले हुए पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में दोषी ठहराए गए डेरा सच्चा सौदा […]
October 13, 2023 रिलायंस फाउंडेशन के काम की आईओसी अध्यक्ष बाख ने की सराहना
रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी की खेलों को बढ़ावा देने के प्रयासों की जमकर […]
August 2, 2022 तुलसी नगर को वैध कराना पहली प्राथमिकता – पार्षद संगीता जोशी
इंदौर : तुलसी नगर में रोड, बिजली, सड़क सहित सभी आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए निगम […]
March 20, 2024 यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक कर रहें 09 वर्षीय आदित्य
डीसीपी यातायात प्रबंधन ने की आदित्य की हौसला अफजाई।
प्रशस्ति पत्र भेंट कर पीठ […]