राष्ट्रपति ट्रंप के साथ रिश्तों में आई तल्खी के बाद लिया अपना राजनीतिक दल बनाने का फैसला।
नई दिल्ली : Tesla और Spacex के प्रमुख एलन मस्क अमेरिकी राजनीति में सक्रिय होने जा रहे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ रिश्तों में तल्खी आने के बाद एलन मस्क ने ये निर्णय लिया है। राष्ट्रपति ट्रंप के “बिग ब्यूटीफुल बिल” की मस्क ने कड़ी आलोचना की थी, जिसमें इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए टैक्स क्रेडिट को समाप्त करने का प्रावधान था। इस विवाद के बीच, मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक सर्वेक्षण किया, जिसमें उन्होंने पूछा कि क्या अमेरिका को एक नई राजनीतिक पार्टी की आवश्यकता है जो देश के 80% मध्यम वर्ग के लोगों का प्रतिनिधित्व करें..? 5 लाख से अधिक लोगों ने इस सर्वे में भाग लिया, जिनमें से 83% ने “हां” में उत्तर दिया। मस्क का यह निर्णय राष्ट्रपति ट्रंप के साथ रिपब्लिकन पार्टी के लिए भी चिंता का विषय है, क्योंकि मस्क ने ट्रम्प के चुनाव अभियान का जोर – शोर से समर्थन किया था। इस घटनाक्रम का Tesla के शेयरों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। बहरहाल, मस्क का कदम अमेरिका की राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है।
Related Posts
May 12, 2020 कोरोना के बढ़ते दायरे के बीच पांच नए कंटेन्मेंट एरिया घोषित.. इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने पांच नए इलाकों को कंटेन्मेंट एरिया घोषित किया है। इनमें […]
June 17, 2025 सुषमा दुबे के मालवी काव्य संग्रह गुड़धाणी का लोकार्पण
मालवी बोली में और अधिक लिखने, बोलने की जरूरत : डाॅ. दवे ।
इंदौर : मीठी बोली मालवी को […]
September 29, 2023 हाइड्रोलिक क्रेन के जरिए जवाहर टेकरी खदान में विसर्जित की गई श्री गणेश की मूर्तियां
इंदौर : गुरुवार को समूचे शहर में 100 से अधिक स्थानों पर गणेश मूर्तियों को एकत्रित करने […]
May 13, 2021 अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर मंत्री सिलावट ने छुए नर्सों के पैर, दिया देवदूत का दर्जा
इंदौर : मानवता के लिए बेहद कठिन इस कोरोना काल में नर्सेस, सेवा और करुणा के भाव से अपना […]
May 15, 2021 कुसुम फार्मा ने धार प्रशासन को कोरोना से मुकाबले के लिए भेंट की 15 लाख रुपए की 10 हजार दवाई किट
धार : कोरोना के खिलाफ जारी जंग में हर कोई अपने स्तर से जिला प्रशासन की मदद के लिए तत्पर […]
January 7, 2021 फ्रेंडशिप क्रिकेट मैच के ज़रिए सुरक्षित पर्यटन का दिया जाएगा सन्देश
इंदौर : कोविड 19 के चलते लंबे समय से प्रभावित रही पर्यटन और होटल इंडस्ट्री एक बार फिर […]
June 22, 2021 एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण के मामले में देशभर में अव्वल रहा इंदौर
इंदौर : स्वच्छता के बाद इंदौर ने देश में फिर एक नया इतिहास कायम किया है। एक दिन में […]