राजबाडा 2️⃣ रेसीडेंसी
अरविंद तिवारी
📕 बात शुरू करते हैं यहां से
🔻 सत्ता में अपनी वापसी को लेकर कमलनाथ गज़ब का कॉन्फिडेंस दिखा रहे हैं। उपचुनाव के नतीजों पर बात करो तो जवाब देने के बजाय सवाल यह करने लगते हैं कि भाजपा यह तो बताए कि वह कौन सी चार सीटें जीत रही है। अपनी टेबल पर रखी सर्वे रिपोर्ट की ओर इशारा करते हुए वे कहते हैं पब्लिक मेरे साथ है और वही कांग्रेस को सत्ता मे वापस लाएगी। अपने इस कॉन्फिडेंस का राज तो कमलनाथ ही बता सकते हैं पर उनके सामने हां में हां मिलाने वाले उन्हीं की पार्टी के नेता यह कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं कि कार्यकर्ता दमदारी से मैदान संभाले उसके लिए इतना कॉन्फिडेंस तो दिखाना होगा न। बाद की बाद में देखेंगे।
🔻 राघवेंद्र सिंह तोमर और पीयूष गुप्ता के यहां हुई आयकर की कार्रवाई से मध्यप्रदेश में 2 लोग सबसे ज्यादा खुश हैं। एक हैं राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी मोहिंदर कंवर और दूसरे परिवहन विभाग के एक निरीक्षक केपी अग्निहोत्री। आखिर ऐसा क्यों? दरअसल कंवर और अग्निहोत्री दोनों पिछले 10-15 साल में डॉ. शैलेंद्र श्रीवास्तव से बहुत ज्यादा प्रताड़ित रहे। आयकर की जांच की जद में आये गुप्ता और तोमर के तार कुछ समय पहले सेवानिवृत्त हुए आईपीएस अफसर डॉ. श्रीवास्तव से जोडे जा रहे हैं। बात निकली है तो दूर तक जाएगी। अब तो समझ गये न इन दोनों के खुश होने का कारण।
Related Posts
February 9, 2021 अरविंद तिवारी की कलम से ‘राजवाड़ा 2 रेसीडेंसी’
*अरविंद तिवारी *
📕 बात यहां से शुरू करते हैं
🚥 ई-टेंडर घोटाले की जांच […]
January 21, 2020 नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को 5 वर्ष का सश्रम कारावास इंदौर : 7 वर्षीय नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को दोषी करार देते हुए अदालत ने 5 […]
June 19, 2017 उड़ते विंमान में हुआ बच्ची का जन्म नई दिल्ली, एजेंसी। सऊदी अरब से भारत आ रहे जेट एयरवेज के विमान में अप्रत्याशित मेहमान […]
July 1, 2023 हेडगेवार स्मारक समिति का दो दिवसीय चिंतन यज्ञ आज से
इंदौर : डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय चिन्तन यज्ञ का आयोजन 1व 2 […]
May 4, 2021 सुप्रीम कोर्ट का फरमान, कोरोना महामारीं के कारण चल रहीं केवल ऑनलाइन क्लासेस, फीस कम करें शिक्षण संस्थान
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के कारण स्कूल बंद हैं। सिर्फ […]
April 14, 2021 शवों के दाह संस्कार के लिए भी लग रही वेटिंग, पंचकुइया में बांटे जा रहे टोकन..!
इंदौर : कोरोना संक्रमण ने हालात इतने खराब कर दिए हैं कि जीते जी तो ठीक, मरने के बाद भी […]
September 23, 2021 प्रॉपर्टी विवाद में प्रधान आरक्षक की हत्या कर दफनाया शव, 6 आरोपी गिरफ्तार
भोपाल : छिंदवाड़ा जिले में पदस्थ प्रधान आरक्षक की हत्या कर शव को सिवनी के जंगल में […]