अलीराजपुर : जिला जेल परिसर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अजाक पुलिस ने दो प्रहरियों को दुष्कर्म और अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जोबट उप जेल भेज दिया गया है।
अजाक डीएसपी आदित्य सिंह ठाकुर ने बताया कि पीड़िता और उसके पति को फर्जी शादी कराने के मामले में बड़वानी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कोरोना के दौरान दोनों बंदियों को बड़वानी के ठीकरी से आलीराजपुर जिला जेल स्थानांतरित कर दिया गया था। करीब पांच माह पहले महिला को पेरोल मिली थी। इस दौरान वह जेल से बाहर रही। घटना के दिन महिला पति से मिलने के लिए जेल आई थी।
इस दौरान प्रहरी अनिल त्रिवेदी मिला और कुछ मेडिकल दस्तावेज देने की बात कहकर परिसर में ही अपने क्वार्टर पर ले गया। यहां आरोपित वीरेंद्र यादव पहले से मौजूद था। आरोप है कि दोनों ने महिला को धमका कर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद कहा कि अगर घटना के बारे में किसी को बताया तो जान से मार देंगे।
इसके अलावा जेल में महिला सहित उसके पति को चैन से नहीं रहने दिया जाएगा। पीड़िता अनुसूचित जनजाति की है, इसलिए पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ ज्यादती की धारा 376 के अलावा अजा-अजजा अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया है।
Related Posts
March 19, 2022 ‘पांडेयजी छज्जे पर’ का विमोचन 20 मार्च को, ‘खामोशियों की गूंज’ पर भी होगी चर्चा
इन्दौर : संस्मय प्रकाशन द्वारा रविवार 20 मार्च को लालित्य ललित के व्यंग्य संग्रह […]
April 17, 2025 बीआरटीएस कॉरिडोर के मटेरियल से निगम को होगी लगभग पौने चार करोड़ की आय
निगम द्वारा कराए गए सर्वे में किया गया अनुमानित आय का आकलन।
जल्दी ही जारी होगा […]
October 15, 2023 शक्ति की आराधना का महापर्व नवरात्रि
माँ शब्द में ही सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड समाहित है। यह सृष्टि भी तो हमारी माँ ही है, जो […]
September 28, 2022 केंद्र सरकार ने पीएफआई और उससे जुड़े सहयोगी संगठनों को किया प्रतिबंधित
नई दिल्ली : देशभर में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के ठिकानों पर व्यापक छापामार […]
January 21, 2022 शिकायतों के त्वरित समाधान पर दें ध्यान- ऊर्जा मंत्री
इंदौर : प्रदेश सरकार गरीबों, आम लोगों, किसानों व जन जन के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। […]
July 8, 2021 इंदौर के लिए जो अच्छे से अच्छा होगा, वह सब करेंगे- प्रभारी मंत्री मिश्रा
इंदौर : प्रदेश के गृहमंत्री एवं इंदौर के प्रभारी नरोत्तम मिश्रा का प्रभारी मंत्री के […]
November 17, 2024 बायपास स्थित 07 ट्रिलियन होटल तोड़े जाने पर हाईकोर्ट का स्थगन
इंदौर : नगर निगम के जोन क्रमांक 19 स्थित 7 ट्रिलियन होटल को तोड़ने संबंधी नोटिस पर […]