टोक्यो : पैरा ओलिंपिंक खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। शूटिंग में अवनि लेखरा के गोल्ड जीतने के बाद भाला फेंक में सुमित आंतिल ने गोल्ड मैडल जीता। एफ64 क्लास के इस खिलाड़ी ने अपने पहले ही ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश और हरियाणा का नाम रोशन किया।
विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड।
सड़क हादसे में अपना एक पैर गंवाने वाले सुमित ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए एक के बाद एक तीन वर्ल्ड रेकॉर्ड तोड़े। पहले उन्होंने 66.95 मीटर दूर भाला फेंक विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। फिर अपनी दूसरी कोशिश में 68.08 मीटर के स्कोर से अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बेहतर किया। पांचवीं कोशिश में तो 68.55 मीटर के स्कोर के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया।
दो गोल्ड सहित 7 हुई भारत के पदकों की संख्या।
टोक्यो पैरा ओलिम्पिक में भारत के पदकों की तादाद दो स्वर्ण सहित कुल 7 हो गई है। जो इन खेलों के इतिहास में अबतक का पैरा ओलिम्पिक में यह भारत का अबतक का श्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले दो बार के स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झाझरिया ने सिल्वर जीता था। पुरुषों के इसी भाला फेंक के एफ46 स्पर्धा में सुंदर सिंह गुर्जर को कांस्य पदक मिला, वह झाझरिया के बाद तीसरे स्थान पर रहे। चक्का फेंक में योगेश कथूनिया ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता था।
Related Posts
June 10, 2020 कुवैत से लौटे 45 प्रवासी यात्री, क्वारनटाइन सेंटर भेजे गए.. इंदौर : वंदे भारत योजना के तहत 51 लोगों को लेकर कुवैत का विमान इंदौर पहुंचा। बताया जाता […]
December 23, 2021 सतत प्रोटीन स्त्रोत के बतौर सोया की भूमिका पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
इंदौर : सोया फूड प्रमोशन एंड वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक सतत […]
April 1, 2020 संकट की घड़ी में दानदाताओं ने जरूरतमंदों के लिए लगाए खाद्य सामग्री के ढेर इंदौर : शहर में कर्फ्यू और लॉक डाउन के दौरान गरीब परिवारों को भोजन कराने के लिए नगर निगम […]
February 20, 2019 केंद्रीय कर्मचारियों को डीए की सौगात नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के पहले मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। […]
July 4, 2020 कोरोना संक्रमण दर बढ़कर ढाई फीसदी हुई, मृत्यु दर 5 फीसदी से ऊपर बरकरार…! इंदौर : कोरोना संक्रमण की दर शुक्रवार को फिर बढ़ी नजर आई। गुरुवार को दो फीसदी से नीचे […]
September 19, 2021 प्रेस्टीज समूह के संस्थापक डॉ.एनएन जैन का मनाया गया 90वा जन्मदिन, गृहमंत्री मिश्रा सहित कई विशिष्टजनों ने की शिरकत
इंदौर : प्रेस्टीज समूह द्वारा अपने संस्थापक पद्मश्री डॉ नेमीनाथ जैन के 90वें […]
December 28, 2024 राजपूत युवक – युवती परिचय संमेलन 05 जनवरी को
संमेलन के रंगीन फोल्डर का किया गया विमोचन।
इंदौर : राजपूत समाज का 32वां युवक-युवती […]