5 हजार लीटर डीजल किया गया जब्त।
पेट्रोल पंप किया गया सील।
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर एवं खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई में बंद पड़े पेट्रोल पंप से अवैध रूप से केमिकल युक्त डीजल का भंडारण और विक्रय करते पाए जाने पर पंप को सील किया गया। तीन इमली स्थित महाराजा अग्रसेन नामक यह पंप एस्सार कंपनी का है। वर्ष 2013 में खाद्य विभाग द्वारा सील किए जाने के बाद कंपनी ने इसे बंद कर दिया था। बावजूद इसके अवैध रूप से पेट्रोल – डीजल का भंडारण कर विक्रय किया जा रहा था। पेट्रोल पंप के टैंक और गोदाम में 09 ड्रमों में भरा डीजल जब्त किया गया। यह मिलावटी डीजल बाजार मूल्य से कम दरों पर बेचा जा रहा था।
मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच एवं खाद्य विभाग की टीम के द्वारा की गई इस कार्रवाई के दौरान पेट्रोल पंप के कर्मचारी (1).शिवनारायण पिता बाबूलाल बघेल निवासी ग्राम सलैया तहसील जिला विदिशा से पूछताछ में उक्त पेट्रोल पंप (2).अशोक बंसल निवासी मंगल मूर्ति नगर का होना बताया गया। खाद्य विभाग द्वारा जब्त डीजल के सैंपल भी जांच हेतु भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।
Related Posts
November 20, 2024 बुधनी, विजयपुर उपचुनाव में कथित गड़बड़ी के खिलाफ कांग्रेस का धरना – प्रदर्शन
उपचुनाव में लोकतंत्र की हत्या और बाबा साहब की प्रतिमा खंडित करने का बीजेपी पर लगाया […]
May 25, 2022 किसानों के गैर पंजीकृत साहुकारों से लिए कर्ज माफ होंगे
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में हुई […]
August 30, 2020 31 अगस्त तक फसल बीमा की प्रीमियम राशि जमा करें किसान- कलेक्टर इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने निर्देश दिए हैं कि इंदौर जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा […]
January 30, 2024 स्क्रीन पर ज्यादा वक्त बिताने से बच्चों में भी बढ़ रहे दृष्टि दोष
इंदौर में संपन्न हुई तीसरी नेशनल ऑप्टोमेट्री कांफ्रेंस।
200 से अधिक दृष्टि दोष […]
September 28, 2019 ‘पंखिड़ा’ गरबा महोत्सव में कई बॉलीवुड कलाकार करेंगे शिरकत इंदौर : लोकस्वामी का गरबा महोत्सव ‘पंखिड़ा’ इंदौर ही नही पूरे देश में गौरव हासिल कर चुका […]
March 12, 2021 बीजेपी महिला मोर्चा ने फूंका कांग्रेसी नेता हुड्डा का पुतला, महिला दिवस पर महिलाओं के अपमान का लगाया आरोप
इन्दौर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्रसिंह […]
June 30, 2024 झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को मिली जमानत, जेल से रिहा किए गए
मनी लांड्रिंग मामले में रांची की सेंट्रल जेल में बंद थे सोरेन।
राची : झारखंड उच्च […]