5 हजार लीटर डीजल किया गया जब्त।
पेट्रोल पंप किया गया सील।
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर एवं खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई में बंद पड़े पेट्रोल पंप से अवैध रूप से केमिकल युक्त डीजल का भंडारण और विक्रय करते पाए जाने पर पंप को सील किया गया। तीन इमली स्थित महाराजा अग्रसेन नामक यह पंप एस्सार कंपनी का है। वर्ष 2013 में खाद्य विभाग द्वारा सील किए जाने के बाद कंपनी ने इसे बंद कर दिया था। बावजूद इसके अवैध रूप से पेट्रोल – डीजल का भंडारण कर विक्रय किया जा रहा था। पेट्रोल पंप के टैंक और गोदाम में 09 ड्रमों में भरा डीजल जब्त किया गया। यह मिलावटी डीजल बाजार मूल्य से कम दरों पर बेचा जा रहा था।
मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच एवं खाद्य विभाग की टीम के द्वारा की गई इस कार्रवाई के दौरान पेट्रोल पंप के कर्मचारी (1).शिवनारायण पिता बाबूलाल बघेल निवासी ग्राम सलैया तहसील जिला विदिशा से पूछताछ में उक्त पेट्रोल पंप (2).अशोक बंसल निवासी मंगल मूर्ति नगर का होना बताया गया। खाद्य विभाग द्वारा जब्त डीजल के सैंपल भी जांच हेतु भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।
Related Posts
October 13, 2020 पथ विक्रेताओं ने कलेक्टर कार्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन, जबरन बेदखली का किया विरोध
इंदौर : लॉकडाउन खुलने के बाद से ही ठेले, फुटपाथ और रेहड़ी लगाकर सामान बेचने वाले छोटे […]
February 2, 2022 चोरी की योजना बनाते दो बदमाश गिरफ्तार, मोटरसाइकिल व हथियार बरामद
इंदौर : गौतमपुरा पुलिस ने चोरी की योजना बनाते बड़नगर जिला उज्जैन के दो आरोपियों को […]
January 4, 2022 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों का शुरू हुआ टीकाकरण, इंदौर में पहले दिन 52 हजार बच्चों ने लगवाया टीका
इंदौर : इंदौर जिले में सोमवार से उमंग और उत्साह के साथ मिशन 15-18 प्रारंभ हुआ। इस मिशन […]
March 13, 2021 महिलाओं को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाएगी पुलिस
इंदौर : कोई भी महिला जो अकेली हैं और रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच घर जाने के लिए उसे […]
May 3, 2025 कैबिनेट की बैठक में नई तबादला नीति को दी गई मंजूरी
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 05 फीसदी बढ़ा।
पराली जलाने वाले किसानों को नहीं […]
February 3, 2019 खत्म हो जातिगत आरक्षण- सपा नेता इंदौर: अखिल भारतीय व्यापारी महासभा के अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी के नेता संजय अग्रवाल […]
February 8, 2022 दीप रोशन करने के साथ इंदौर की बेटी को दी गयी सुरमयी श्रद्धांजलि
इंदौर : सोमवार शाम कृष्णपुरा छतरियों पर इंदौर की बेटी, सुरों की देवी लता मंगेशकर की याद […]