इंदौर : जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद में बीते दो- तीन दिनों से कमीं दर्ज की जा रही है। हालांकि टेस्टिंग के अनुपात में देखें तो खतरा बरकरार है। शुक्रवार की ही बात करें तो 13 फीसदी नए संक्रमित पाए गए हैं। राहत की बात ये जरूर है कि ज्यादातर मरीज ठीक हो रहे हैं और कोविड अस्पतालों में अब बेड आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं।
312 नए पॉजिटिव पाए गए।
शुक्रवार को 1600 सैम्पल लिए गए, 2427 सैम्पलों की जांच की गई। 2103 सैम्पल निगेटिव पाए गए जबकि 312 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि इंदौर जिले में अब तक 347647 कोरोना सैम्पल टेस्ट किए जा चुके हैं। जिनमें से कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या 31408 पाई गई है।
अब तक 655 ने गंवाई जान।
डॉ. जड़िया ने बताया कि इंदौर जिले में शुक्रवार को कोरोना की वजह से 1 और मरीज की मौत हो गई। इसे मिलाकर अब तक 655 लोगों की जानें जा चुकी हैं।
107 मरीजों को किया गया डिस्चार्ज।
शुक्रवार को कोरोना से स्वस्थ हुए 107 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिलाकर अब तक जिले में 26981 मरीज कोरोना से निजात पाकर स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड अस्पतालों में 3772 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का अभी भी उपचार चल रहा है।
Related Posts
June 30, 2020 बॉबी के भाई सतबीर सहित दो भूमाफिया गिरफ्तार इंदौर : अपराधियों और भूमाफियाओं के खिलाफ पुलिस की सक्रियता कारगर साबित हो रही है। बॉबी […]
September 16, 2020 दुष्कर्म के आरोपी के सहयोगी का जमानत आवेदन निरस्त, भेजा जेल खरगौन : नाबालिग से दुष्कार्म करने वाले आरोपी की मदद करने वाले व्यक्ति के अपर सत्र […]
March 19, 2022 भूरिया के काफिले पर हमले के आरोप में कांग्रेस से बाहर किए गए महेश पटेल
भोपाल : मध्य प्रदेश कांग्रेस ने कांतिलाल भूरिया के काफिले पर हुए हमले के मामले को […]
September 19, 2022 कांग्रेस का निगम मुख्यालय पर हल्ला बोल, जनहित और कांग्रेस पार्षदों के वार्डों की अनदेखी का लगाया आरोप
इंदौर : भाजपा शासित नगर निगम परिषद द्वारा कांग्रेस पार्षदों के वार्डों के साथ भेदभाव, […]
October 12, 2021 तीन सटोरिये गिरफ्तार, लाखों रूपए नकद, मोबाइल, दो पहियां वाहन और सट्टा पर्ची बरामद
अवैध रूप से सट्टे की गतिविधियां संचालित करने वाले 3 सटोरियों को पुलिस थाना हीरा नगर […]
February 15, 2024 पश्चिमी रिंगरोड से प्रभावित किसानों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
मंत्री सिलावट ने प्रभावित किसानों को मुख्यमंत्री यादव से मिलवाया।
किसानों ने जमीन का […]
October 15, 2020 सांवेर की जनता के समक्ष दण्डवत हुए सिलावट
इंदौर : बुधवार को नामांकन रैली के दौरान बाजार चौक में आयोजित आमसभा में बीजेपी प्रत्याशी […]