इंदौर : डीएवीवी के खंडवा रोड स्थित जिम्नेशियम हॉल में खेली जा रही मीडिया बैडमिंटन प्रीमियर लीग के तीसरे और अंतिम दिन इंदौर रेंज के आईजीपी हरिनारायणचारी मिश्र ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने केवल खिलाड़ियों की हौसला अफजाई ही नहीं की, बल्कि खुद भी रैकेट थामकर कोर्ट में उतर गए और जोरदार रैलियां व शॉट्स जमाकर अपनी फिटनेस और कुशल खिलाड़ी होने का अहसास कराया।
ऐसी गतिविधियों से व्यक्तित्व के दूसरे पहलू भी सामने आते हैं।
इस मौके पर अपनी बात रखते हुए आईजी हरिनारायणचारी मिश्र ने बैडमिंटन स्पर्धा के सफल आयोजन के लिए इंदौर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष दीपक कर्दम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इसतरह के आयोजन मीडियाकर्मियों के व्यक्तित्व के अन्य पहलुओं को सामने लाने में सहायक तो होते ही हैं, इसी के साथ सेहत को लेकर भी जागरूकता लाते हैं।
आईजी मिश्र का इस मौके पर इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी, उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी, कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी और अन्य विशिष्टजनों ने स्वागत किया। आभार आयोजक दीपक कर्दम ने माना।
Related Posts
May 17, 2022 सानंद के मंच पर रहस्य की परतों में लिपटा नाटक 38 कृष्ण व्हिला का मंचन
इंदौर : कोरोना काल में ठप पड़ी सांस्कृतिक गतिविधियां अब पुनः जोर शोर से प्रारंभ हो गई […]
March 6, 2025 कपड़ा ब्रोकर की गला घोंटकर हत्या
एरोड्रम थाना क्षेत्र के कालानी नगर का मामला।
मृतक के परिचित पर ही है हत्या की […]
January 24, 2025 महिला सशक्तिकरण को समर्पित होगी कोल इंडिया की ‘रन फॉर हर’
11वीं बार दौड़ेगा इंदौर।
इंदौर : इंदौर न केवल स्वाद में बल्कि स्वास्थ्य में भी नए […]
January 6, 2017 बॉलीवुड – ओम पूरी का निधन Breaking बॉलीवुड - ओम पूरी का निधन ।
मश्हूर अभिनेता ओम पूरी का 66 साल की उम्र में […]
August 27, 2023 रिलायंस रिटेल वेंचर्स में 8,278 करोड़ रुपए का निवेश करेगी क्यूआईए
आरआरवीएल का प्री-मनी इक्विटी मूल्य 8.278 लाख करोड़ लगाया गया।
2020 में कंपनी का […]
June 27, 2020 अब शाम 5 बजे तक खुल संकेंगी चाय- नाश्ते की दुकानें..! इंदौर : रेसीडेंसी कोठी पर हुई महत्वपूर्ण बैठक में पोहे-कचोरी और नाश्ते की दुकानों का समय […]
August 29, 2021 इंदौर जिला कोर्ट में 11 सितंबर को लगेगी लोक अदालत, आपसी समझौते के आधार पर होगा लंबित प्रकरणों का निराकरण
इंदौर : दिनेश कुमार पालीवाल प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा […]