इंदौर : डीएवीवी के खंडवा रोड स्थित जिम्नेशियम हॉल में खेली जा रही मीडिया बैडमिंटन प्रीमियर लीग के तीसरे और अंतिम दिन इंदौर रेंज के आईजीपी हरिनारायणचारी मिश्र ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने केवल खिलाड़ियों की हौसला अफजाई ही नहीं की, बल्कि खुद भी रैकेट थामकर कोर्ट में उतर गए और जोरदार रैलियां व शॉट्स जमाकर अपनी फिटनेस और कुशल खिलाड़ी होने का अहसास कराया।
ऐसी गतिविधियों से व्यक्तित्व के दूसरे पहलू भी सामने आते हैं।
इस मौके पर अपनी बात रखते हुए आईजी हरिनारायणचारी मिश्र ने बैडमिंटन स्पर्धा के सफल आयोजन के लिए इंदौर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष दीपक कर्दम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इसतरह के आयोजन मीडियाकर्मियों के व्यक्तित्व के अन्य पहलुओं को सामने लाने में सहायक तो होते ही हैं, इसी के साथ सेहत को लेकर भी जागरूकता लाते हैं।
आईजी मिश्र का इस मौके पर इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी, उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी, कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी और अन्य विशिष्टजनों ने स्वागत किया। आभार आयोजक दीपक कर्दम ने माना।
Related Posts
June 11, 2020 डॉ. प्रकाश हिंदुस्तानी ‘माधवराव सप्रे पुरस्कार’ से होंगे सम्मानित इंदौर : प्रिंट टेलीविजन और वेब पत्रकारिता में समान रूप से दक्ष हिन्दी के जानेमाने […]
October 6, 2022 इंदौर के 07 स्टार रेटिंग हासिल करने से ही मप्र भी स्वच्छता में बना नंबर वन – मंत्री भूपेंद्र सिंह
सफाई मित्रों का फूल बरसाकर किया स्वागत।
सफाई मित्रों, निगम अधिकारियों, कर्मचारियों, […]
August 29, 2021 इंदौर जिला कोर्ट में 11 सितंबर को लगेगी लोक अदालत, आपसी समझौते के आधार पर होगा लंबित प्रकरणों का निराकरण
इंदौर : दिनेश कुमार पालीवाल प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा […]
October 8, 2022 कामयाब वकील होने के लिए रीडिंग, राइटिंग और डिस्कशन स्किल को बेहतर बनाएं
श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ के उद्घाटन कार्यक्रम में बोले सुप्रीम कोर्ट के जज ( […]
March 20, 2023 दो पहिया वाहन चुराने वाला बदमाश पकड़ाया, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
इंदौर : दोपहिया वाहन चोरी करने वाला शातिर वाहन चोर,क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई में […]
January 25, 2021 सीएम शिवराज ने बालिकाओं व महिलाओं के लिए शुरू किया पंख अभियान
इंदौर : प्रदेश में बालिकाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकार को लेकर जागरूकता लाने और उन्हें […]
December 29, 2020 जिला स्तरीय युवा उत्सव में 30 दिसम्बर तक ली जाएंगी प्रविष्ठियां
इंदौर : प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष (2020-21) भी जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया […]