इंदौर: लोकायुक्त पुलिस द्वारा आईडीए के सब इंजीनियर गजानंद पाटीदार के ठिकानों पर मारे छापों में 25 लाख रुपए नकदी, 2 किलो सोना और 3 किलो चांदी सहित करोड़ों रुपए कीमत की चल- अचल संपत्ति का खुलासा हुआ है।
गजानंद पाटीदार का स्कीम नम्बर 78 में बंगला है जहां वे अपने बिल्डर भाई रमेशचंद्र के साथ रहते हैं। लोकायुक्त की टीम ने शनिवार सुबह गजानंद पाटीदार के घर धावा बोला। इसके अलावा उनके नजदीकी रिश्तेदारों और खरगौन स्थित पैतृक घर पर भी छापा मारा गया।
करोड़ों की चल- अचल संपत्ति के मिले दस्तावेज।
अभी तक की जांच में लोकायुक्त पुलिस को स्कीम नंबर 94, 114 और 136 में मकान व जमीनों के दस्तावेज मिले हैं। स्कीम नंबर 78 का बंगला 2500 स्क्वेयर फ़ीट में निर्मित है। ज्यादातर प्रोपर्टी सब इंजीनियर पाटीदार ने अपने भाई और बहनों के नाम पर ले रखी है। इसके अलावा कृषि भूमि होने की भी जानकारी लोकायुक्त पुलिस के हाथ लगी है।
10 साल से आईडीए में हैं पदस्थ।
गजानंद पाटीदार वर्तमान में आईडीए में उपयंत्री के पद पर पदस्थ हैं। इसके पहले वे ट्रेसर के पद पर तैनात थे। उनका वेतन 55 हजार रुपए प्रतिमाह है। ऐसे में देखा जाए तो उनके यहां मिली संपत्ति उनकी आय से कई गुना अधिक पाई गई है। जांच पड़ताल की कार्रवाई अभी चल रही है।
Related Posts
April 30, 2023 घर में घुसकर सोने चांदी के आभूषण चुराने वाला आरोपी पकड़ाया
इंदौर : घर में घुसकर चोरी करने वाला शातिर नकबजन, क्राइम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में आया […]
December 31, 2022 हीरा के लाल ने राजनीतिक सूरमाओं के लिए कायम की मिसाल
🔺करंट इश्यू/कीर्ति राणा 🔺
घर से श्मशान तक के रास्ते से लेकर मुखाग्नि देने तक जरा भी […]
January 31, 2022 गौभक्त कहलाने वालों के राज में गौमाता की हो रही अकाल मौतें- कमलनाथ
भोपाल : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल के बैरसिया में एक भाजपा नेत्री द्वारा संचालित […]
October 18, 2019 करवा चौथ व्रत का महिलाओं ने किया सामूहिक उद्यापन इंदौर : अग्रवाल समाज कालानी नगर ने एयरपोर्ट रोड स्थित एक रिसॉर्ट में करवा चौथ उद्यापन का […]
August 27, 2023 रात दस बजे बाद सड़कों पर दिखे नशाखोर हुड़दंगी तो सिखाएं सबक।
नाइट कल्चर पर पूछे गए सवाल के जवाब में बोली मंत्री ठाकुर।
इंदौर : प्रदेश की संस्कृति […]
February 5, 2022 इंदौर प्रेस क्लब में मनाया गया वसंतोत्सव, सरस्वती पुत्र सत्यनारायण सत्तन का किया गया सम्मान
इंदौर : पेन में लगी नीब से बहकर स्याही कागज संग अपना ब्याह रचाती है, कोरे अकलंक पत्र पर […]
July 18, 2023 भोपाल से दिल्ली जा रही वंदे भारत ट्रेन में लगी आग
ट्रेन के सी -21 कोच के नीचे लगी बैटरी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग।
सभी यात्री रहे […]