इंदौर: लोकायुक्त पुलिस द्वारा आईडीए के सब इंजीनियर गजानंद पाटीदार के ठिकानों पर मारे छापों में 25 लाख रुपए नकदी, 2 किलो सोना और 3 किलो चांदी सहित करोड़ों रुपए कीमत की चल- अचल संपत्ति का खुलासा हुआ है।
गजानंद पाटीदार का स्कीम नम्बर 78 में बंगला है जहां वे अपने बिल्डर भाई रमेशचंद्र के साथ रहते हैं। लोकायुक्त की टीम ने शनिवार सुबह गजानंद पाटीदार के घर धावा बोला। इसके अलावा उनके नजदीकी रिश्तेदारों और खरगौन स्थित पैतृक घर पर भी छापा मारा गया।
करोड़ों की चल- अचल संपत्ति के मिले दस्तावेज।
अभी तक की जांच में लोकायुक्त पुलिस को स्कीम नंबर 94, 114 और 136 में मकान व जमीनों के दस्तावेज मिले हैं। स्कीम नंबर 78 का बंगला 2500 स्क्वेयर फ़ीट में निर्मित है। ज्यादातर प्रोपर्टी सब इंजीनियर पाटीदार ने अपने भाई और बहनों के नाम पर ले रखी है। इसके अलावा कृषि भूमि होने की भी जानकारी लोकायुक्त पुलिस के हाथ लगी है।
10 साल से आईडीए में हैं पदस्थ।
गजानंद पाटीदार वर्तमान में आईडीए में उपयंत्री के पद पर पदस्थ हैं। इसके पहले वे ट्रेसर के पद पर तैनात थे। उनका वेतन 55 हजार रुपए प्रतिमाह है। ऐसे में देखा जाए तो उनके यहां मिली संपत्ति उनकी आय से कई गुना अधिक पाई गई है। जांच पड़ताल की कार्रवाई अभी चल रही है।
Related Posts
October 28, 2021 दतिया में खेल- खेल में मोबाइल की बैटरी फटने से तीन बच्चे घायल
भोपाल : मप्र के दतिया में खेल- खेल में मोबाइल की बैटरी फट गयी इसमें तीन बच्चे घायल हो […]
January 9, 2019 किसान संसद में खेती- किसानी से जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा। इंदौर: भगतसिंह दीवाने ब्रिगेड के बैनर तले 'किसान संसद' का आयोजन 13 जनवरी को किया जा रहा […]
June 14, 2024 वाहन चुराकर अवैध शराब का परिवहन करने वाले आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : चार पहिया वाहन चुराने वाले चोर गिरोह का, पुलिस थाना लसूडिया इंदौर ने पर्दाफाश […]
October 23, 2022 नौटंकीबाज हैं राहुल, कांग्रेस के रिमोट चलित अध्यक्ष हैं खड़गे – विजयवर्गीय
इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को मीडियाकर्मियों से […]
December 7, 2021 13 दिसम्बर को ‘दिव्य काशी- भव्य काशी’ कार्यक्रम का बीजेपी मण्डल स्तर पर होगा लाइव प्रसारण
इन्दौर : बीजेपी संगठन के आगामी कार्यक्रमों के संदर्भ में प्रदेश महामंत्री एवं संभागीय […]
October 12, 2024 रूसी एनआरआई को धमकी देने वाले कारोबारी की बढ़ी मुश्किलें
पीड़ित एनआरआई की पत्नी ने मॉस्को से वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री से मांगी मदद, लगाई पति […]
September 28, 2021 मप्र में खंडवा लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखें घोषित, 30 अक्टूबर को होगा मतदान
भोपाल : मप्र में एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया […]