इंदौर प्रेस क्लब में मनाया गया वसंतोत्सव, सरस्वती पुत्र सत्यनारायण सत्तन का किया गया सम्मान

  
Last Updated:  February 5, 2022 " 08:50 pm"

इंदौर : पेन में लगी नीब से बहकर स्याही कागज संग अपना ब्याह रचाती है, कोरे अकलंक पत्र पर अंकित हो शब्दाकृति में सचित्र बन जाती है। यह बात महाकवि प्रदीप सम्मान से नवाजे गए राष्ट्रकवि सत्यनारायण सत्तन ने कही, वे बसंत पंचमी के अवसर पर इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित वसंत उत्सव 2022 समारोह में बोल रहे थे। सत्तन ने पत्रकारों को उल्लेखित करते हुए कहा कि ‘नए भोर की तुम सुनहरी किरण हो, उदित दिनमणि के तुम मंगल चरण हो।’

खरी बात बोलने का उठाना पड़ा खामियाजा।

वर्तमान हालातों पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि ‘आज के दौर में कलमकारों, कवियों और साहित्य मनीषियों की ज़िम्मेदारी अधिक बढ़ गई हैं। अपनी साफ़गोई और बेबाकी के लिए पहचाने जाने वाले सत्तन ने चुटीले अंदाज़ में इस बात को भी स्वीकार किया कि खरी बात बोलने का उन्हें खामियाजा भी उठाना पड़ा हैं।

वरिष्ठजनों की मौजूदगी में सत्तन का सम्मान।

इंदौर प्रेस क्लब सभागार में आयोजित गरिमामयी समारोह में सत्तन गुरू का महाकवि प्रदीप सम्मान 2021 प्राप्त होने के उपलक्ष्य में सम्मान किया गया। प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष कृष्णकुमार अष्ठाना, सतीश जोशी, सांसद शंकर लालवानी, इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविन्द तिवारी ने शॉल, श्रीफल एवं मालवी पगड़ी पहनकर सत्तन जी का सम्मान किया। साथ ही इंदौर प्रेस क्लब की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया। मंच पर अतिरिक्त महाधिवक्ता पुष्य मित्र भार्गव, वरिष्ठ पत्रकार डॉ प्रतीक श्रीवास्तव, साहित्यकार हरेराम वाजपेयी, वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र शुक्ला, नीलमेघ चतुर्वेदी, संघ के विभाग संपर्क प्रमुख विनय पिंगले, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, स्वदेशी जागरण मंच की राष्ट्रीय महिला सह प्रमुख अलका सैनी मौजूद रहें। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी ने किया एवं आभार महासचिव हेमंत शर्मा ने माना। इस मौके पर प्रेस क्लब उपाध्यक्ष दीपक कर्दम, सचिव अभिषेक मिश्रा, कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण बरनाले, अभय तिवारी, राहुल वाविकर, प्रियंका पाण्डेय भी मौजूद थे।

श्रद्धा के साथ किया सरस्वती पूजन।

समारोह से पूर्व इंदौर प्रेस क्लब परिसर स्थित माता सरस्वती के मंदिर में वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में श्रद्धा भाव के साथ पूजन किया गया। वासंती छठा प्रेस क्लब परिसर में बिखरी हुई थी, पीली – केशरियाँ पताकाओं और गुब्बारों से परिसर को सजाया गया था। उल्लासित वातावरण में आयोजित समारोह में पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे, विधायक संजय शुक्ला, इंदौर रेंज के आईजी राकेश गुप्ता , पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनीष कपूरिया, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेश हिंगणकर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, स्टेट बार काउन्सिल के को चेयरमेन जय हार्डिया,वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरधर नागर, वरिष्ठ अभिभाषक सौरभ मिश्रा, भाजपा नेता गोविन्द मालू, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन टीनू, डॉ दिव्या गुप्ता, भाजपा मीडिया प्रभारी डी.एन. तिवारी, जेपी मूलचंदानी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोहर धवन, मोहन खन्ना, भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष शैलजा मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेत्री ज्योति तोमर, सेवा सुरभि के ओम नरेड़ा, अजय सारडा, पवन लड्डा, जितेंद्र गर्ग, कैलाश पेशवानी, माला सिंह ठाकुर, मनीषा गौर, वैशाली शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार ललित उपमन्यु, प्रवीण शर्मा, हेमंत शर्मा, मुकेश तिवारी, शक्ति सिंह परमार, सुभाष सातालकर, गजानंद वर्मा, नवीन जैन, अनिल त्यागी, शैलेश पाठक, किरण वाईकर, डॉ. अर्पण जैन, संजय सूद, ज़फर खान ज़फर, प्रो विपुल पटेल, महेश मिश्रा, हरि शर्मा, दिनेश जोशी, राहुल दुबे, महेंद्र सिंह सोनगिरा, विजय अड़िचवाल, राजेंद्र कोपरगाँवकर, मार्टिन पिंटो, ठाकुर भारती, संजय लाहोटी, मीना खान, आदित्य उपाध्याय, आलोक वाजपेयी, ललित शर्मा, जयसिंह रघुवंशी, सरिता काला, वाणी जोशी, सुधाकर सिंह, चम्पालाल गुर्जर, राजेश डोंगरे, ओ पी सोनी, दिलीप लोकरे, संदीप जैन, राजू रायकवार, राजू पंवार, आशु पटेल, दीपक जैन, राजकुमार वर्मा, बंटी गुंजाल, घनश्याम डोंगरे, राजेंद्र पांचाल, प्रवीण जोशी, आनंद शिवहरे, नवीन सोनी,अभिषेक दुबे, सुनील नीले, आनंद जैन, सिराज अहमद, हेमंत शर्मा, चन्द्रकान्त मरमट आदि उपस्थित रहें।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *