सट्टे में प्रयुक्त मोबाइल, लैपटॉप, चेकबुक, सिमकार्ड, एक लाख रुपए से अधिक नकद और लाखों का सट्टे का हिसाब – किताब बरामद।
इंदौर : हाईवोल्टेज IPL क्रिकेट मैच का ऑनलाइन सट्टा चलाने वाली गैंग का क्राइम ब्राँच इंदौर ने थाना लसूडिया पुलिस के सहयोग से पर्दाफाश करते हुए 08 आरोपियों को गिरफतार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 22 मोबाइल, 17 चेक बुक , 05 लैपटॉप, 21 पासबुक, 31 एटीएम, 21 सिमकार्ड, 1 लाख 10 हजार रुपए नकद और रजिस्टर बरामद हुए जिसमें ऑनलाइन सट्टे के हिसाब किताब का करोड़ों रुपए का लेखा जोखा दर्ज है।
आरोपियों द्वारा लसूडिया क्षेत्र के स्कीम नंबर 136 स्थित फ्लैट में, वेबसाइट के माध्यम से ग्राहकों की आईडी बनाकर लैपटॉप एवं मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा संचालित किया जा रहा था।
पकड़े वे आरोपियों के नाम (1). माधव बंसल, (2). तीर्थ सैनी, (3).नितिन उर्फ लखन तेली,(4).राहुल राठौर, (5). देवेंद्र सिंह चौहान, (6). विशाल, (7). लक्ष्य सैनी और (8). अंकित प्रजापति होना बताए गए। आरोपियों के विरुद्ध गैंबलिंग एक्ट के साथ साथ धोखाधड़ी की धाराओं में भी अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
Related Posts
June 30, 2019 झमाझम बारिश के साथ मानसून ने दी दस्तक इंदौर: पूरा जून माह बीतने के बाद भी मानसून का अता- पता न होने से लोग चिंतित होने लगे थे। […]
December 12, 2022 एलआयसी को निजीकरण से बचाए रखने पर बीमाकर्मियों के क्षेत्रीय अधिवेशन में दिया गया जोर
इंदौर : बीमा कर्मचारियों के संगठन "सेंट्रल जोन इंश्योरेंस एम्पालाईज एसोसिएशन" ( सी […]
November 5, 2021 उत्साह के साथ मनाया गया मंत्री सिलावट का जन्मदिन, दिव्यांगों को भेंट की गई ट्रायसिकल
इंदौर : कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट का जन्मदिन शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। […]
August 16, 2023 सेना और शहीदों के परिवारों को खरीदी में विशेष रियायत देंगे रिटेल गारमेंट्स व्यापारी
आजादी के पर्व पर रिटेल गारमेन्ट्स एसोसिएशन ने लिया फैसला।
इंदौर : आजादी की 77 वी […]
October 22, 2022 गरीब बस्ती में सांसद लालवानी ने बच्चों व परिवारों में बांटी दीपावली की खुशियां
'हर बस्ती- हर घर मनाए दीपावली - खुशियों वाली' कार्यक्रम का आयोजन।
इंदौर : शुक्रवार […]
August 10, 2020 रिकॉर्ड सैम्पलिंग, रिकॉर्ड टेस्टिंग, हजारों पेंडिंग, संक्रमण दो सौ पार…! इंदौर : जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग एकाएक इतने सक्रिय हो गए हैं कि सैंपलिंग और […]
August 21, 2021 मंत्री सिलावट ने सीएम शिवराज से अतिवृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए की 789 करोड़ के आवंटन की मांग
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट ने शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से […]