शोक संतप्त परिवारों के प्रति जताई गई संवेदना।
इंदौर : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा की गई नृशंस हत्या के विरोध में श्री गीता रामेश्वरम ट्रस्ट के तत्वावधान में विद्यासागर स्कूल परिसर में शोक सभा रखी गई। इस दौरान मारे गए निर्दोष पर्यटकों को दो मिनट का मौन रखकर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा में उपस्थित लोगों ने पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों के कायराना हमले में 26 पर्यटकों की मौत को ऐसी गंभीर घटना बताया। उनका कहना था कि यह एक ऐसा जघन्य अपराध है, जिसे कभी माफ नहीं किया जा सकता।
शोक सभा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने अपनी बात रखते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और भटक रहे युवाओं के प्रति अपनी चिंता भी व्यक्त की। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती भावना पुजारी ने कहा कि शिक्षा जगत की जिम्मेदारी अब और भी बढ़ जाती है। हमें ऐसे चरित्र का विकास करना है जो निर्माण करें, विध्वंस नहीं। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरा दु:ख व्यक्त किया।
शोक्सभा में विद्यासागर स्कूल एवं श्री गीता रामेश्वरम ट्रस्ट के सभी सदस्य, समाजसेवी मदन परमालिया, मुकुल गोलवलकर,ं प्रतीश राजू, ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद सत्यनारायण पटेल, चेतन चौधरी एवं अन्य लोगों ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
Related Posts
November 6, 2021 पंचकुइया स्थित श्रीराम मंदिर में मनाया गया अन्नकूट महोत्सव, भगवान को समर्पित किए 56 भोग
इन्दौर : श्री राम मंदिर पंचकुइया आश्रम में परंपराअनुसार अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। […]
April 27, 2021 टीही स्टेशन पर रेलवे ने स्थापित किए आइसोलेशन कोच, कोरोना संक्रमित मरीजों को रखने के लिए होगा इस्तेमाल
इंदौर : पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के टीही स्टेशन पर कोरोना संक्रमितों के लिए आइसोलेशन […]
May 30, 2021 1 जून से होने वाले अनलॉक के लिए गाइडलाइन जारी, कलेक्टर्स परिस्थितियों को देखकर लेंगे निर्णय
भोपाल : प्रदेश में लंबे कोरोना कर्फ्यू के बाद 1 जून से होने वाले अनलॉक 1 को लेकर गृह […]
November 1, 2021 सूरत, प्रयागराज और जोधपुर से जुड़ा इंदौर, तीनों शहरों के लिए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने उड़ानों को दिखाई हरी झंडी
इंदौर : स्वच्छता में नम्बर वन शहर इंदौर से अन्य शहरों के लिए हवाई सेवा का विस्तार तेजी […]
April 2, 2022 धर्म स्थल के पास शराब दुकान खोलने का मजिस्ट्रेट ने किया विरोध
इंदौर : गांधी नगर थाना क्षेत्र में सुपर कॉरिडोर के टी पॉइंट पर एक शराब की दुकान खोली जा […]
April 30, 2023 मामूली विवाद में युवक की सरेराह चाकुओं से गोदकर हत्या
गाड़ी टकराने की बात पर हुआ था विवाद।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना।
हीरानगर थाना […]
December 24, 2024 नियम विरुद्ध संचालन और इलाज में लापरवाही पर अस्पताल का पंजीयन निरस्त
सुदामा नगर स्थित यशलोक अस्पताल का पंजीयन किया निरस्त।
इंदौर : कलेक्टर आशीष सिंह ने […]