परिजनों से मिलकर दी सांत्वना।
रूस से लौटकर सीधे स्व. नथानियल के घर पहुंचे थे महापौर भार्गव।
इंदौर : गुरुवार को रूस की आधिकारिक यात्रा से लौटते ही इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव सीधे जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए इंदौर के निवासी सुशील नथानियल के निवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत सुशील नथानियल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी।
महापौर भार्गव ने परिजनों से संवाद करते हुए कहा, ” दु:ख की इस घड़ी में इंदौर की जनता आपके साथ खड़ी है।” उन्होंने कहा कि आतंकियों की यह कायराना हरकत भारत के हौसले को नहीं तोड़ सकती।
परिजनों ने महापौर को उस भयावह क्षण की आपबीती सुनाई और बताया कि किस तरह आतंकियों ने धर्म पूछकर गोलियां बरसाना शुरू कर दीं। इस घटनाक्रम को साझा करते हुए परिजन भावुक हो गए। महापौर ने कहा कि भारत सरकार आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।
महापौर ने कहा कि हमारे नागरिकों पर इस तरह के हमले सहन नहीं किए जा सकते। आतंक का उद्देश्य डर पैदा करना होता है, लेकिन भारत का हर नागरिक अब और अधिक दृढ़ होकर जवाब देने को तैयार है। इंदौर न केवल शोक में भागीदार है, बल्कि हर पीड़ित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।
Related Posts
June 16, 2020 21 नए मरीज मिले, 4 और ने गंवाई जिंदगी..! इंदौर : एक दिन कम होने के बाद इंदौर में कोरोना संक्रमितों की संख्या फिर बढ़ गई।हालांकि इस […]
June 17, 2021 पालदा में लगाए गए शिविर में 125 श्रमिकों का किया गया टीकाकरण
इंदौर : एसोसिएशन ऑफ इंड्रस्टीज मध्यप्रदेश और पालदा उद्योग नगर संगठन इंदौर के सहयोग से […]
September 10, 2021 खजराना मन्दिर के विकास में पूर्व कलेक्टर आकाश त्रिपाठी का अहम योगदान- मनीष सिंह
इंदौर : खजराना गणेश मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर मनीष सिंह का कहना है कि […]
July 2, 2021 कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए सेठी अस्पताल को किया अपग्रेड, बच्चों और महिलाओं का होगा इलाज
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को इंदौर आकर विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत […]
July 18, 2022 खलघाट बस हादसे में मृत 12 यात्रियों की हुई शिनाख्त, सीएम शिवराज ने किया राहत राशि का ऐलान
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा धार जिले के खलघाट में सोमवार सुबह हुई बस […]
December 6, 2022 फ्लैट में चल रहे देह व्यापार का पलासिया पुलिस ने किया खुलासा
देह व्यापार के संचालक व दो महिलाओं सहित 6 आरोपी गिरफ्तार।
इंदौर फ्लैट में अनैतिक देह […]
August 3, 2019 अभ्यास वर्ग में सांसदों के साथ पीछे की पंक्ति में बैठे पीएम मोदी…! नई दिल्ली: दिल्ली में बीजेपी सांसदों के प्रशिक्षण शिविर में हैरत में डालने वाला नजारा […]