भोपाल : मंत्रियों को विभागों का वितरण करने के बाद सीएम शिवराज सिंह ने सोमवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई। बैठक में सीएम शिवराज ने मंत्रियों को दिशा- निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने विभाग की प्रति सप्ताह समीक्षा करें। समीक्षा का दिन सोमवार को रखे । सीएम ने मंत्रियों से कहा कि वे कम से कम 4 दिन क्षेत्र में दौरा करे। आप को अभी प्रभार के जिले मिलेंगे तो 2 दिन 1 जिले को दे ।
योजनाओं के क्रियान्वयन पर रखे नज़र।
सीएम शिवराज ने कैबिनेट के सदस्यों से कहा कि वे योजनाओं का क्रियान्वयन सही ढंग से हो रहा है या नहीं यह मौके पर जाकर देखे । विकास कार्यो का भी समय- समय पर निरीक्षण करें। ।
आत्मनिर्भर मप्र के लिए काम करें।
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प, आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का होना जरूरी है।मंत्रिमंडल के सदस्य इस दिशा में सतत प्रयास करें। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए आपका विभाग क्या करेगा इसकी योजना बनाए।
जनता से लिए गए हैं सुझाव।
सीएम शिवराज ने मंत्रियों से कहा कि जनता ने कई सुझाव भेजे हैं।आपके विभागों के लिए आए सुझावों पर अधिकारियों और अनुभवी लोगो से चर्चा करें।
इस माह के अंत तक विचार कर आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में अपने विभाग का रोड मैप तैयार करे ।
सीएम शिवराज ने कहा कि वे भी समयानुसार मंत्रियों के विभागों की समीक्षा करते रहेंगे।
Related Posts
September 2, 2024 देश को खाद्यान्न संकट से उबारने और सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए शास्त्री जी ने दिया था जय जवान, जय किसान का नारा
इंदौर : लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के पूर्व निदेशक संजीव चोपड़ा ने […]
January 9, 2023 दुनिया के विकास का इंजन और दक्षता की राजधानी बनने का सामर्थ्य भारत में है – पीएम मोदी
भारत के ह्रदय प्रदेश मध्यप्रदेश की अपनी विशिष्ट पहचान।
इंदौर एक दौर है, जो समय से […]
March 5, 2022 वुमन्स प्रेस क्लब 11 हुनरमंद आदिवासी महिलाओं को शक्ति अवार्ड से करेगा अलंकृत
इंदौर : अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में वुमंस प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश द्वारा […]
February 9, 2021 खाटू श्याम के फागुनी मेले को स्थानीय प्रशासन ने दी सशर्त अनुमति
इंदौर : राजस्थान स्थित खाटू श्यामजी पर अब सीकर के जिला प्रशासन ने मंदिर कमेटी के साथ […]
July 7, 2024 ब्रिटेन में लेबर पार्टी को प्रचंड बहुमत, कीर स्टार्मर होंगे प्रधानमंत्री
लंदन : ब्रिटेन में आखिरकार 14 साल बाद सत्ता परिवर्तन हो गया लेबर पार्टी ने शानदार जीत […]
December 31, 2021 कैंसर फिर जीत गया, एक मीठी आवाज हार गई…
*संजय पटेल*
आधी रात को नींद टूटी तो सोचा ज़रा वॉट्स एप्प सन्देश चैक कर लिए जाएं। […]
August 20, 2024 सानंद मराठी नाट्य स्पर्धा में अविरत के नाटक फायनल ड्राफ्ट को मिला प्रथम स्थान
नाट्य भारती की प्रस्तुति रही दूसरे स्थान पर।
संभागायुक्त दीपक सिंह ने विजेताओं को […]