बैकुंठ रथ और मेडिकल उपकरण बैंक के बाद समाजबंधुओं के लिए एक और सौगात।
इंदौर : आद्य गौड़ ब्राह्मण सेवा न्यास के आरोग्य प्रकोष्ठ द्वारा एक हजार से अधिक मेडिकल उपकरणों के माध्यम से समाज के 6 हजार से अधिक परिवारों की सेवा के अहर्निश यज्ञ के साथ अब मकर संक्रांति, 15 जनवरी से न्यास के नलिया बाखल स्थित कार्यालय पर आरोग्य फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारंभ किया जा रहा है।
प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. लोकेश जोशी, अखिलेश शर्मा, विनय शर्मा एवं गौरव जोशी ने बताया कि न्यास के अध्यक्ष पं. दिनेश शर्मा एवं महामंत्री सुरेश काका के मार्गदर्शन में सेवा वाहन ‘ बैकुंठ रथ ’ के सफल संचालन और सैकड़ों परिवारों के दुखद क्षणों में सहभागी बनने के साथ ही न्यास ने अपने आरोग्य प्रकोष्ठ के माध्यम से मेडिकल उपकरण बैंक में एक हजार से अधिक उपकरणों की मदद से 6 हजार परिवारों की सेवा का पुण्य प्राप्त किया है। अब मकर संक्रांति से प्रकोष्ठ द्वारा फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारंभ किया जा रहा है, जिसकी सेवाएं समाज बंधुओं के अलावा आम लोगों को भी मिल सकेंगी। शुभारंभ नलिया बाखल स्थित कार्यालय पर 15 जनवरी को दोपहर 3 बजे होगा। फिजियोथैरेपी सेंटर मे योग्य चिकित्सकों के मार्गदर्शन मे आधुनिक मशीनों के द्वारा नाम मात्र के शुल्क पर रोगियों का ईलाज किया जाएगा l इस मौके पर न्यास द्वारा 29 जनवरी को रवीन्द्र नाट्य गृह में आयोजित अ.भा. परिचय सम्मेलन के बारे में भी मार्गदर्शन दिया जाएगा।
Related Posts
May 6, 2020 इंदौर में फंसे बाहरी लोगों को मिली राहत, प्रशासन ने जारी किए ई – पास इंदौर : लॉकडाउन के कारण इंदौर में प्रदेश के अन्य जिलों और बाहरी राज्यों के हजारों […]
April 7, 2023 मां, महात्मा और परमात्मा का जीवन में विशेष महत्व : गृहमंत्री मिश्रा
इंदौर : जिले के प्रभारी तथा प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि संस्कृति […]
July 30, 2023 कार्यकर्ताओं को विजय का संकल्प दिलाने के साथ गृहमंत्री शाह ने किया बीजेपी के चुनाव अभियान का आगाज
कांग्रेस पर चुन चुन कर साधे निशाने।
सीएम शिवराज ने कमलनाथ पर वल्लभ भवन को भ्रष्टाचार […]
October 16, 2021 ई एफआईआर के जरिए की गई रिपोर्ट पर पुलिस ने बाइक चोर को किया गिरफ्तार, अन्य बाइक चोरी की वारदातें भी कबूली
इंदौर : ई एफआईआर के माध्यम से प्राप्त रिपोर्ट पर, पुलिस थाना मल्हारगंज ने मोटरसाइकिल […]
February 1, 2023 157 नए नर्सिंग कॉलेज खोले जाने की योजना का चिकित्सा बिरादरी ने किया स्वागत
इंदौर : इंडियन मेडिकल एसो. की इंदौर शाखा के वरिष्ठ सदस्य, चेस्ट फिजिशियन डॉ. संजय लौंढे […]
October 13, 2021 70 करोड़ के एमडी ड्रग मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब 36 की हो चुकी है गिरफ्तारी
इंदौर :क्राइम ब्रांच इंदौर के 70 करोड़ की 70 किलो एमडी ड्रग के मामले में एक और आरोपी को […]
August 3, 2022 What’s A Bitcoin Hardware Wallet And The Means It Works? The app is designed to be user-friendly and intuitive, with a range of features that […]